एक्सप्लोरर

दिवाली सेल का उठाए फायदा! ₹15,000 से भी कम में खरीदें Redmi, Realme और Samsung के शानदार Tablets

Top-5 Tablets under 15,000: अगर आप 15,000 रुपये से कम में कोई बढ़िया टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें.

Tablets under 15000: भारत में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है. इस मौके पर कई शॉपिंग कंपनियों ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स पर सेल आयोजित करने का ऐलान भी कर दिया है. देशभर के लोग भी इन सेल्स का फायदा उठाकर अपने लिए नया सामान खरीदने के लिए तैयार हैं.

₹15,000 से कम रेंज वाले टैबलेट्स

अगर आप इस सीज़न में अपने लिए एक सस्ता और अच्छा टैबलेट ढूंढ रहे हैं तो आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में 15,000 रुपये के अंदर में मिलने वाले कुछ सबसे अच्छे टैबलेट्स के बारे में बताते हैं, जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठेंगे और आपको एक अच्छा विकल्प भी मिल जाएगा.

1. Redmi Pad

Redmi Pad एक बेहतरीन बजट टैबलेट है जो शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें 10.61-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2000x1200 पिक्सल है. यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो इसे गेमिंग के लिए भी उपयुक्त बनाता है. इसमें 8000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है. यह एक Wi-Fi टैबलेट है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10,999 रुपये है.

2. Samsung Galaxy Tab A9

Samsung Galaxy Tab A9 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. यह सैमसंग का एक जाना-माना टैबलेट हैं, जिसने लॉन्च के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी. इसमें 8.70-इंच का डिस्प्ले है और यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर द्वारा संचालित है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है. इसमें 5100mAh की बैटरी है. यह एक Wi-Fi टैबलेट है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10,999 रुपये है.

3. Honor Pad X8a

Honor Pad X8a भी टैबलेट की लिस्ट में एक बढ़िया विकल्प है. इसमें 11.00-इंच का डिस्प्ले है और Snapdragon 680 प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है. इसमें 8300mAh की बैटरी है. यह एक Wi-Fi टैबलेट है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10,999 रुपये है.

4. Redmi Pad SE

Redmi Pad SE एक और बेहतरीन विकल्प है. इसमें 11.00-इंच का डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है. यह Snapdragon 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाने वाला टैबलेट है और इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है. यह एक Wi-Fi टैबलेट है. इसमें 8000mAh की बैटरी है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 12,999 रुपये है.

5. Realme Pad Mini LTE

Realme Pad Mini LTE एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल टैबलेट है. इसमें 8.7-इंच का डिस्प्ले है और यह Unisoc T616 प्रोसेसर द्वारा संचालित है. इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज है. इसमें 6400mAh की बैटरी है. यह एक LTE टैबलेट है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 14,999 रुपये है. हालांकि, इस टैबलेट का वाई-फाई वेरिएंट सिर्फ 9,999 रुपये में मिलता है.

सेल में मिलेगा और सस्ता

लिहाजा, ये पांच टैबलेट आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठेंगे और इनके फीचर्स और रिव्यूज़ भी शानदार हैं. फ्लिपकार्ट, अमेज़न या अपनी-अपनी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ये टैबलेट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. अगर आप फेस्टिवल सेल का फायदा उठाकर टैबलेट खरीदेंगे तो आपको ये प्रॉडक्ट्स और भी सस्ती कीमत में मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

दिवाली से पहले बंपर ऑफर! ₹20,000 से भी कम में खरीदें HP, Asus और Lenovo के शानदार लैपटॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
Xप्लेन: अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: किसमें होगा ज्यादा दम?
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: किसमें होगा ज्यादा दम?
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget