एक्सप्लोरर

Virus Alert: आपके कंप्यूटर पर है इस वायरस की नजर, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट, इन बातों का रखें ध्यान

Malware Alert: अगर आप कंप्यूटर पर ज्यादा काम करते हैं तो इस खबर को नजरअंदाज न करें. पिछले कुछ दिनों से Diavol PC नाम का एक वायरस देश में सक्रिय है. इसको लेकर भारत सरकार ने अलर्ट भी जारी किया है.

Ransomeware Alert: अगर आप कंप्यूटर (Computer) पर ज्यादा काम करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से Diavol PC नाम का एक वायरस (Virus) देश में सक्रिय है. इस वायरस को लेकर भारत सरकार ने अलर्ट (Alert) भी जारी किया है. इस अलर्ट में कहा गया है कि हैकर्स ईमेल (Email) के जरिए इस मैलवेयर (Malware) को कंप्यूटर तक पहुंचाते हैं और फिर फिरौती का खेल शुरू होता है. रुपये न मिलने पर ठग आपके डेटा (Data) को नुकसान पहुंचाते हैं.

पहले Diavol PC वायरस को समझें

सरकार की एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से जारी किए गए अलर्ट में बताया गया है कि यह वायरस (Virus) विंडो कंप्यूटर (Window Computer) को अपना निशाना बना रहा है. एक बार जब यह वायरस कंप्यूटर में घुस जाता है तो फिर पूरे सिस्टम (System) का कंट्रोल हैकर्स (Hackers) के पास चला जाता है. कंट्रोल मिलते ही हैकर्स आपके कंप्यूटर को लॉक (Computer Lock) कर देते हैं. इसके बाद इसे अनलॉक (Unlock) करने के नाम पर वह कंप्यूटर मालिक से रुपयों की मांग करते हैं.

इस तरह करता है काम

CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि Diavol नाम का यह रैनसमवेयर (वायरस) Microsoft Visual C/C++ Compiler से कंपाइल है. ये फाइल को एन्क्रिप्टेड (Encrypted) यूजर मोड Asynchronous Procedure Calls से बनाता है. यह ईमेल (Email) के जरिए आपके कंप्यूटर में दस्तक देता है. ईमेल में हैकर्स OneDrive का लिंक देते हैं. यह लिंक आपको एक जिप फाइल (Zip File) डाउनलोड (Download) करने के लिए किसी दूसरे पेज पर ले जाता है. इस पेज पर ISO फाइल में LNK फाइल और DLL होते हैं, जो खुलते ही सिस्टम को मैलवेयर (Malware) की चपेट में ला देते हैं.

क्या है रैनसमवेयर (Ransomeware)

रैनसमवेयर (Ransomeware) फिरौती मांगने वाला एक वायरस (Virus) है. इसे हैकर्स (Hackers) इस तरह से बनाते हैं कि यह किसी भी कंप्यूटर (Computer) की सभी फाइलों (File) को एन्क्रिप्ट (Encrypt) कर देता है. इससे कंप्यूटर का मालिक उन्हें यूज नहीं कर पाता. इसके बाद हैकर्स इन्हें हटाने के बदले में मोटी फिरौती मांगते हैं.

बरतें ये सावधानी

इस वयरस से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय है. आपको ये सावधानी बरतनी चाहिए.

  • आप अपने ईमेल पर ज्यादा ध्यान दें. किसी भी अनजान ईमेल आईडी से आने वाले मेल को ओपन न करें.
  • ऐसे मेल में दिए गए अटैचमेंट्स को भी डाउनलोड न करें.
  • अगर जरूरी न हो तो अपनी ईमेल आईडी हर जगह या पब्लिक वेबसाइट्स पर शेयर न करें.
  • कंप्यूटर में एक अच्छा एंटी वायरस सॉफ्टवेयर जरूर रखें और समय-समय पर स्कैन करते रहें. ताकि आपको पता चल सके कि सिस्टम में कोई वायरस तो नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget