एक्सप्लोरर

DeepFake Scam: डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किया नकली लाइव वीडियो कॉल, और ठग लिए 207 करोड़ रुपये

Deepfake technology: आजकल आपने डीपफेक टेक्नोलॉजी का नाम काफी सुना होगा. आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे साइबर क्रिमिनल्स ने इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक कंपनी से 207 करोड़ रुपये ठग लिए.

Deepfake video scam: आजकल आपने डीपफेक नाम की नई टेक्नोलॉजी के बारे में काफी सुना होगा. अगर आपने इसके बारे में कुछ सुना होगा तो वो निश्चित तौर पर बुरा ही होगा, क्योंकि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ही गलत काम करने के लिए किया जा रहा है. हॉन्गकॉन्ग की एक कंपनी से साइबर क्रिमिनल्स ने डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 25 मिलियन यानी करीब 207 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में बताते हैं.

कैसे हुई इतनी बड़ी ठगी?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपराधियों ने डीपफेक लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल की और इतनी बड़ी रकम ठग ली. आइए हम आपको विस्तार में बताते हैं कि कैसे कोई नकली इंसान बनकर लाइव वीडियो कॉल करके भी ऐसी धोखाधड़ी कर सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार अपराधियों ने कंपनी का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी सीएफओ (CFO) बनकर कंपनी के कर्मचारी को लाइव वीडियो कॉल की.  इस नकली वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान अपराधियों ने नकली सीएफओ के साथ-साथ कंपनी के कुछ अन्य बड़े अधिकारियों के नकली रूप को भी अपने साथ में रखा था. इस वीडियो कॉल के दौरान अपराधियों ने कंपनी के बड़े अधिकारी का नाटक करते हुए कर्मचारी को अलग-अलग जगह पर पैसे ट्रांसफर करने का आदेश दिया, जिसे कर्मचारी ने अपने कंपनी के सीनियर अधिकारियों की बात समझकर मान लिया और पैसे ट्रांसफर कर दिए. इस तरह से कर्मचारी ने कंपनी के अकाउंट से 25 मिलियन से भी ज्यादा यानी करीब 207 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी और कंपनी के साथ एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी हो गई.

पुलिस ने क्या कहा?

कंपनी के कर्मचारियों को जब इस फ्रॉड का पता चला तो वो पुलिस के पास गए. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी के कर्मचारी को डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल की गई थी, और उन्हें मूर्ख बनाया गया था. हॉन्ग कॉन्ग की पुलिस के अनुसार यह ऐसा पहला केस है, जिसमें किसी वित्तीय एजेंसी को ठगने के लिए डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हो.

इसके बारे में बात करते हुए सीनियर सुप्रीटेंडेंट बैरन चान शुन-चिंग ने कहा, इस ठगी के लिए मल्टी-पर्सन वीडियो कॉल की गई, जिसमें सभी लोग नकली थे. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों की आवाज़ को कॉपी किया और उसे अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार बनाया, जिससे वीडियो कॉल में सुनने वाले लोगों को उनकी आवाज़ बिल्कुल असली लगे.

सचिन और रश्मिका भी बने थे शिकार

आपको बता दें कि भारत में भी कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर का एक डीपफेक वीडियो बनाकर किसी प्रॉडक्ट या सर्विस का प्रमोशन किया गया था, जिसे सचिन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट करके नकली बताया था. उससे पहले पुष्पा और एनिमेल जैसे शानदार फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना का भी एक अश्लील वीडियो डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाकर वायरल किया गया था.

इस खतरनाक टेक्नोलॉजी का शिकार बनने से बचने के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर कम से कम फोटो और वीडियो पोस्ट करने चाहिए, क्योंकि अपराधियों को डीपफेक वीडियो बनाने के लिए फोटो और वीडियो की जरूरत पड़ती है, ताकि वो फेस एक्सप्रेशन्स, लुक, वॉयस, चाल-चलन, बोलने का तरीका, हैंड जेश्चर आदि चीजों को बिल्कुल वैसा बना सके जैसा कि असली इंसान अपने आम जीवन में करता है. इसके अलावा पैसों के मामले में किसी भी इंसान को पैसे ट्रांसफर करने से पहले आप उससे कई तरीकों से क्रॉस वेरीफिकेशन जरूर करें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया बेहद जरूरी फीचर, हरेक यूज़र्स को थी इस शानदार सुविधा की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget