एक्सप्लोरर

Jio, Airtel, VI: 75 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक, सरकार ने किया सिक्योरिटी ऑडिट का ऐलान

Data Leak: भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के करोड़ों यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है. आइए हम आपको इस खबर की पूरी जानकारी बताते हैं.

Telecom Operators: भारत की टेलीकॉम कंपनियां यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क का यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कुल 750 मिलियन यानी 75 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक हुआ है. इतनी बड़ी संख्या में यूजर्स का निजी डेटा लीक होने के बाद भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने देश के सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को सिक्योरिटी ऑडिट करने के लिए कहा है.

75 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक

आपको बता दें कि भारत में स्थित साइबर सुरक्षा फर्म CloudSEK द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैकर्स डार्क वेब पर 1.8 टेराबाइट डेटा बेच रहे हैं, जिसमें भारत के टेलीकॉम यूजर्स की पर्सनल जानकारी शामिल है. इस लीक हुए डेटा में आम यूजर्स के बारे में कई संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं, जैसे उनका नाम, मोबाइल नंबर, और उनका पता. इसके अलावा कथित तौर पर यूजर्स के आधार कार्ड का डेटा भी लीक हुआ है. CloudSEK का कहना है कि यह उल्लंघन व्यक्तियों और संगठनों के लिए एक बड़ा साइबर हमले का खतरा है.

द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों ने DoT को सूचित किया है कि लीक हुई जानकारी विभिन्न टेलीकॉम यूजर्स के पुराने डेटा सेट का कलेक्शन है. कंपनियों ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग को बताया है कि यह डेटा ब्रीच टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बुनियादी ढांचे में किसी तकनीकी कमी के कारण नहीं हुआ है.

CloudSEK के थ्रेट इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी रिसर्चर स्पर्श कुलश्रेष्ठ ने बताया है कि लीक हुआ डेटा वाकई में असली है. उनसे जुड़े कॉन्टैक्ट नंबर और आधार कार्ड डिटेल वैलिड पाए गए हैं. 750 मिलियन यानी 75 करोड़ से अधिक यूजर्स की जानकारी डार्क वेब पर सिर्फ $3000 में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है.

डेटा लीक से क्या नुकसान होगा?

इस डेटा का उपयोग करके हैकर्स किसी भी आम यूजर्स पर साइबर अटैक कर सकते हैं. इससे यूजर्स के पहचान की चोरी की जा सकती है, जिसका फायदा उन्हें या उनके जानकारों को ठगने के लिए किया जा सकता है. यूजर्स की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है. यूजर्स के साथ किसी भी तरह की वित्तिय धोखाधड़ी हो सकती है. फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि इतने बड़े डेटा लीक से क्या-क्या नुकसान हो सकता है.

Jio, Airtel, Vi और अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अभी तक इस स्थिति पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. कहा जा रहा है कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) भी इसकी निगरानी कर रही है. हालांकि, अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Samsung ने IIT कानपुर से मिलाया हाथ, मिलकर करेंगे AI टेक्नोलॉजी पर रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget