एक्सप्लोरर

Samsung ने IIT कानपुर से मिलाया हाथ, मिलकर करेंगे AI टेक्नोलॉजी पर रिसर्च

IIT Kanpur: सैमसंग ने आईआईटी कानपुर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ये दोनों संस्थान के इंजीनियर्स, प्रोफेसर, और छात्र मिलकर एआई रिसर्च पर काम करेंगे.

Samsung and IIT Kanpur: नोएडा स्थित सैमसंग इंडिया के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ने कई क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान (Joint research) करने के लिए आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के साथ एक डील (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. सैमसंग के इंजीनियर्स एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, स्वास्थ्य और अन्य उभरती टेक्नोलॉज़िस के क्षेत्र में आईआईटी कानपुर के छात्रों और प्रोफेसर्स के साथ मिलकर काम करेंगे.

सैमसंग ने आईआईटी कानपुर से मिलाया हाथ

अगले पांच वर्षों में ये दोनों संस्थाएं कई नई परियोजनाओं पर मिलकर काम करेंगी और अपनी-अपनी रिसर्च शेयर करेंगी. सैमसंग का कहना है कि इस प्रक्रिया से आईआईटी कानपुर के छात्रों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने और उसके लिए तैयार होने में मदद मिलेगी. इसके अलावा सैमसंग के कर्मचारियों को भी काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा.

एमओयू (MoU) पर भारत में सैमसंग आर एंड डी के प्रबंध निदेशक श्री क्युंगयुन रू और आईआईटी कानपुर के कई प्रोफेसर्स ने हस्ताक्षर किए, जिनमें प्रोफेसर तरुण गुप्ता, प्रोफेसर एस गणेश, प्रोफेसर संदीप वर्मा, प्रोफेसर तुषार संधान और कई अन्य शामिल प्रोफेसर भी शामिल है.

छात्रों को मिलेंगे नौकरी के अवसर

आईआईटी कानपुर के छात्रों और कर्मचारियों को सैमसंग के साथ संयुक्त शोध पत्र यानी जॉइंट रिसर्च पेपर भी पब्लिश करने का मौका मिलेगा. संस्थान विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा. आईआईटी कानपुर छात्रों और सैमसंग के इंजीनियर्स दोनों को विभिन्न क्षेत्रों में सर्टिफिकेट भी प्रदान करेगा. इससे आईआईटी कानपुर के छात्रों को सैमसंग के आर एंड डी विंग में सीधे नौकरी के अवसर प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी.

फिलहाल, सैमसंग के पास भारत में अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 10,000 से अधिक कर्मचारी उपलब्ध हैं. कंपनी के दो प्रमुख अनुसंधान केंद्र हैं, एक नोएडा में है और दूसरा बेंगलुरु में मौजूद है. आईआईटी कानपुर के साथ सैमसंग की नई साझेदारी भारत में अपने अनुसंधान एवं विकास का विस्तार करने के लिए कंपनी के लॉन्ग-टर्म प्लान का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: iPhone 15 पर मिल रही बेस्ट डील, ₹18000 डिस्काउंट और सिर्फ ₹3224 प्रति महीने देकर खरीदने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget