एक्सप्लोरर

LinkedIn पर नौकरी ढूंढने वाले हो जाएं सावधान! यह गलती कर ली तो अकाउंट हो जाएगा खाली, हैकर्स की है नजर

अगर आप लिंक्डइन पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल, हैकर्स नौकरी ढूंढने वाले लोगों को स्कैम में फंसाकर पैसा लूटने की ताक में बैठे हैं.

लोग LinkedIn पर अकसर प्रोफेशनल नेटवर्किंग और नौकरी ढूंढने के लिए आते हैं. अब हैकर्स के एक ग्रुप की नजर इन लोगों पर है. दरअसल, हैकर्स इन दिनों LinkedIn और दूसरे प्लेटफॉर्म पर एक स्कैम चला रहे हैं. इसमें नौकरी ढूंढने वाले लोगों की पर्सनल जानकारी चुराकर उन्हें चूना लगाने की कोशिश की जा रही है. ये हैकर्स Web3 और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित नौकरी ढूंढने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं. 

लोगों को ऐसे फंसाते हैं शिकार में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस का Crazy Evil नामक एक साइबर क्राइम ग्रुप इस स्कैम को अंजाम दे रहा है. इस ग्रुप से जुड़े हैकर्स लिंक्डइन पर फर्जी नौकरियों की पोस्ट अपलोड कर रहे हैं. जब कोई इच्छुक व्यक्ति इनसे नौकरी की तलाश में संपर्क करता है तो ये उसे इंटरव्यू के लिए GrassCall नाम की एक वीडियो ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं. अगर कोई यह ऐप डाउनलोड कर लेता है तो हैकर्स इसकी मदद से उसकी बैंक डिटेल समेत दूसरी संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं. फिर इसका इस्तेमाल अकाउंट से पैसे चुराने के लिए किया जाता है

हैकर्स ने कमा ली बड़ी रकम

कई लोग इस स्कैम का शिकार हुए हैं और उन्हें अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धोना पड़ा है. इस स्कैम की जानकारी देने वाले साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर के मुताबिक, इन स्कैमर्स की पेमेंट डिटेल से पता चलता है कि इन्होंने लोगों से मोटा पैसा ठगा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे स्कैम सामने आ सकते हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • किसी भी प्लेटफॉर्म पर जॉब लिस्टिंग को संबंधित कंपनी से वेरिफाई जरूर करें.
  • अगर कोई अनजान या संदिग्ध व्यक्ति मैसेज या ईमेल में लिंक भेजता है तो उसे ओपन न करें.
  • हमेशा भरोसेमंद सोर्स से ऐप डाउनलोड करें. किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक से कोई भी फाइल या ऐप डाउनलोड न करें.
  • बैंक अकाउंट और OTP समेत किसी भी प्रकार की निजी जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-

Lenovo ला रही कमाल का लैपटॉप, कभी नहीं पड़ेगी बिजली की जरूरत, सोलर एनर्जी से होगा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon Robotaxi: कैसे चलती है Amazon की Robotaxi, ड्राइवर की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?
कैसे चलती है Amazon की Robotaxi, ड्राइवर की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?
Gmail भूल जाइए! ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित
Gmail भूल जाइए! ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित
क्या पानी में डूबने से खराब हो जाएगी Apple Watch? जानिए क्या है सच्चाई
क्या पानी में डूबने से खराब हो जाएगी Apple Watch? जानिए क्या है सच्चाई
What Is AI Agent: ईमेल से टिकट बुकिंग तक, आपके कौन से काम कर सकता है AI Agent?
ईमेल से टिकट बुकिंग तक, आपके कौन से काम कर सकता है AI Agent?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget