एक्सप्लोरर

Gartner Report: दुनिया में इस साल चीनी स्मार्टफोन को हो सकता है भारी नुकसान, जानें वजह

रिसर्च फर्म गार्टनर (Gartner) के अनुसार, चीन से दुनिया को शिपमेंट (Shipment) होने वाले स्मार्टफोन मार्केट में 18 फीसदी की कमी आ सकती है. आंकड़े बताते हैं कि चीन से दुनिया को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन सप्लाई किए जाते है.

Chinese Smartphone: दुनियाभर में चीनी स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर काफी लोकप्रिय हैं. कई लोग इनका प्रयोग करते हैं. हालांकि इस साल 2022 में अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन में बनने वाले स्मार्टफोन (Smartphone) और पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer) के दबदबे में कमी आएगी. यह अनुमान रिसर्च फर्म गार्टनर (Gartner) ने अपनी एक रिपोर्ट में ज़ाहिर किया है. रिसर्च फर्म गार्टनर (Gartner) के अनुसार, चीन से दुनिया को शिपमेंट (Shipment) होने वाले स्मार्टफोन मार्केट में 18 फीसदी की कमी आ सकती है. आंकड़े बताते हैं कि चीन से दुनिया को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन सप्लाई किए जाते है.

शिपमेंट में गिरावट की वजह

माना जा रहा है कि स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर में गिरावट की वजह कोविड-19 है. दरअसल कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से चीन में आर्थिक गतिविधियों में कमी आई है. कोविड की लहर के समय चीन के सबसे बड़े कारोबारी शहर में लंबे वक्त तक कोविड प्रतिबंध लगाए गए, जिससे स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यटर की मैन्युफैक्चरिंग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई. अनुमान ज़ाहिर करते हुए रिसर्च फर्म गार्टनर (Gartner) ने कहा कि विश्वभर में स्मार्टफोन के शिपमेंट में 7 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके अलावा सप्लाई चेन की वजह से शिपमेंट में कमी का अनुमान है. एक कारण रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को भी बताया जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष की वजह से भी स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर की डिमांड पर असर देखने को मिल सकता है.

इतनी गिरावट का है अनुमान 

पिछले कुछ समय से जियोपॉलिटिक्स में उथल-पुथल का दौर चल रहा है, जिससे महंगाई दर बढ़ी है. साथ ही करेंसी की कीमत एक जैसी नहीं है, जिससे सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है. गार्टनर की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल कंप्यूटर शिपमेंट में इस साल 9.5 फीसदी की गिरावट का सकती है. हालांकि यह केवल अनुमान है. वहीं, स्मार्टफोन और पीसी शिपमेंट में गिरावट की वजह स्मार्टफोन कंपनियों के हालिया प्रदर्शन भी रहे हैं. चिप मेकर कंपनियां लंबे वक्त से शिपमेंट में कमी के बारे में बता रही हैं. वहीं, यदि कंपनियों की आर्थिक तौर पर सेहत दुरुस्त होती है, तो शिपमेंट में बदलाव भी संभव है.

 

WhatsApp Feature : व्हॉट्सएप ला आ रहा धमाकेदार फीचर, आपकी जगह आपका डिजिटल अवतार करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget