एक्सप्लोरर

चीन में Smartphone और Smartwatch खरीदना होगा आसान, सरकार देगी सब्सिडी, इस वजह से लिया गया फैसला

चीन ने घरेलू खपत बढ़ाने के लिए स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है. कार और होम अप्लायंसेस पर यहां पहले से सब्सिडी जारी है.

चीन में अब स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच आदि खरीदना और सस्ता हो जाएगा. दरअसल, अब यहां स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर सरकार सब्सिडी देगी. घरेलू खर्च को बढ़ाने के लिए चीनी सरकार ने यह कदम उठाया है. अभी चीन में कार और होम अप्लायंस पर सब्सिडी मिलती है. इस साल इसका दायरा बढ़ाकर इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच आदि को भी शामिल किया जाएगा. जानकारों को उम्मीद है कि इस फैसले से कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी.

लंबे समय तक एक ही स्मार्टफोन यूज कर रहे लोग

चीन मे कोरोना महामारी के बाद से लोग एक ही स्मार्टफोन को अधिक लंबे समय तक यूज कर रहे हैं. इसे देखते हुए चीनी सरकार ने इन पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है. इससे शाओमी और हुवावे जैसी स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री बढ़ने की तो उम्मीद है ही, साथ ही अलीबाबा और जेडी जैसे प्लेटफॉर्म का बिजनेस भी बढ़ेगा.

अमेरिकी प्रतिबंध भी बढ़ा रहे मुश्किल

पिछले लंबे समय से चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है. इसके चलते अमेरिका ने चीन की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं. इससे उनका बिजनेस प्रभावित हो रहा है. स्मार्टफोन पर सब्सिडी देने के फैसले को भी इस प्रभाव को कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

Huawei दे रही है भारी डिस्काउंट

प्रीमियम सेगमेंट में अपनी सेल बढ़ाने के लिए चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei अपने मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है. Huawei का प्रीमियम फोन Pura 70 Ultra (1TB) अब लगभग 1.06 लाख रुपये में मिल रहा है, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 1.28 रुपये थी. इसी तरह कंपनी अपने फोल्डेबल फोन Mate X5 पर 19 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1.23 लाख रुपये हो गई है. बता दें कि चीन में प्रीमियम सेगमेंट में Huawei 33 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ऐपल के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है.

ये भी पढ़ें-

Apple और Samsung को पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी बेच रही बिजनेस, यह बड़ी वजह आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget