एक्सप्लोरर

चीन ने बनाई दुनिया की पहली AI बच्ची, एकदम इंसानों के जैसे करती है सारे काम

AI Child: चीन ने दुनिया की पहली एआई बच्ची बना दी है, जो एक रोबोट होते हुए भी बिल्कुल इंसानों जैसी है और काम भी इंसानों जैसी ही करती है.

AI Child: आजकल भारत समेत पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की काफी चर्चाएं हो रही है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की मदद से दुनियाभर की दिग्गज टेक कंपनियां नए-नए अविष्कार कर रही है और कई ऐसे फीचर्स और प्रॉडक्ट बना रही है, जो लोगों की लाइफस्टाइल को काफी बदल सकते हैं. इसी क्रम में चीन ने दुनिया का पहला एआई बच्चा बना दिया है. दरअसल, यह चीन के एआई डेवलपर्स द्वारा बनाई गई एक एआई बेबी गर्ल है, जिसका नाम Tong Tong रखा गया है.

AI बच्ची का नाम है Tong Tong

Tong Tong का हिंदी में अर्थ छोटी बच्ची होता है. एआई की मदद से बनाई गई इस बच्ची के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह बिल्कुल इंसानों की तरह ही काम करती है और यूजर्स द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब भी तुरंत देती है. आइए हम आपको इस एआई बच्ची के बारे में बताते हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (BIGAI) के कंप्यूटर साइंटिस्ट्स ने एआई टेक्नोलॉजी की मदद से दुनिया की यह पहली एआई बच्ची को बनाया है. इसको बनाने के लिए कंप्यूटर वैज्ञानिकों के अलावा व्यावहारिक गणितज्ञ और संज्ञानात्मक एआई विद्वान झू सोंगचुन ने भी नेतृत्व किया था. ऐसा कहा जाता है कि झू सोंगचुन ने अपने इस इंस्टीट्यूट की स्थापना करने के लिए 2020 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में अपनी प्रोफेसरशिप छोड़ दी थी.

इमोशनल इंटेलीजेंस फीचर से लैस एआई बच्ची

चीन के इन वैज्ञानिकों ने इस एआई बच्ची के बारे में जानकारी दी है कि यह किसी 3-4 की बच्ची की तरह हरकतें करती है और इसके बातें सुनकर भी ऐसा लगेगा कि कोई 3-4 की बच्ची बात कर रही है. चीन के वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एआई बच्ची एक ऑटोनोमस लर्निंग पर काम करती है और इसलिए बच्चों के आस-पास होने वाली चीजों को सीखती जाती है. वैज्ञानिकों ने इस एआई बच्ची को करीब 600 शब्द सिखाए हैं, और इसमें इमोशनल इंटेलीजेंस फीचर को फिट किया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बच्ची ऑटोनोमस लर्निंग टेक्नोलॉजी की मदद धीरे-धीरे और भी शब्द और इंसान के बच्चों द्वारा की जाने वाली एक्टीविटिज़ को देखेगी और सीखेगी.

चीन के वैज्ञानिकों की माने तो यह एआई बच्ची इंसानों को एक बार देखने के बाद उसे पहचान सकती है. इसका कॉमन सेंस भी लगभग इंसानों की तरह ही काम करता है. यह बच्ची हर तरह के इमोशन्स को भी दर्शाने में सक्षम है. यह बच्ची किसी इंसान की बच्ची की तरह हंसना, रोना, खेलना, उठना, बैठना आदि भी जानती है.

यह भी पढ़ें: महिला का फूड ऐप अकाउंट हैक करके हैकर्स ने किया करीब 1,00,000 का ऑर्डर, पुलिस ने बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget