एक्सप्लोरर

ChatGPT के नाम पर चल रहा ये खेल, ध्यान रखें कहीं इसमें आप न फंस जाए... 

Kaspersky के रिसर्चर्स ने एक नया मालवेयर खोज निकाला है जिसे चैट जीपीटी के नाम पर लोगों के सिस्टम में डाला जा रहा है. 

 

अगर आप चैट जीपीटी का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, स्कैमर्स चैटबॉट के पॉपुलैरिटी का गलत फायदा उठा रहे हैं और लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kaspersky के कुछ रिसर्चर्स ने चैट जीपीटी का फेक डेस्कटॉप ऐप खोज निकाला है जिससे लोगों का डेटा चोरी किया जा रहा है. कंपनी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फेक लिंक सर्कुलेट हो रहा है जिसमें ऐप डाउनलोड करने पर लोगों को 50 डॉलर मिलने की बात कही जा रही है. रिसर्चर्स ने बताया कि वास्तव में इस लिंक से ऐप को डाउनलोड करने पर सिस्टम में एक मालवेयर बैकग्राउंड में आ जाता है और फिर ये लोगों का डेटा चोरी करता है. 

ऐप के नाम पर बैकग्रॉउंड में हो रहा हे खेल 

कंपनी ने इस नए मालवेयर को Fobo (Trojan-PSW.Win64.Fobo) नाम से आईडेंटिफाई किया है. रिसर्चर्स ने बताया कि हैकर्स ने एक फेक वेबसाइट चैट जीपीटी के नाम से बनाई है जो हूबहू ओपन एआई की आधिकारिक वेबसाइट जैसी लगती है. जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करके ये ऐप डाउनलोड करते हैं तो प्रोसेस आधे में ही रुक जाता है लेकिन वास्तव में सिस्टम में अंदर मालवेयर इनस्टॉल हो जाता है. यहीं से ये मालवेयर लोगों की निजी जानकारी जैसे कि गूगल, टिक टॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि की निजी जानकारी चुराता है. Kaspersky ने इस बात का भी खुलासा किया कि अटैकर्स ग्लोबल मार्केट को टारगेट कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह पिछले कुछ महीनों में चैट जीपीटी का ट्रैफिक बढ़ रहा है उसे देखकर स्कैमर्स इसे अपना प्राइम टारगेट बना रहे.


ChatGPT के नाम पर चल रहा ये खेल, ध्यान रखें कहीं इसमें आप न फंस जाए... 

बता दें, ओपन एआई ने चैट जीपीटी का कोई भी ऐप या सॉफ्टवेयर अभी तक नहीं बनाया है. इसलिए किसी भी लिंक या ऐप पर भरोसा न करें. हमेशा चैट जीपीटी को केवल इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही एक्सेस करें. सोशल मीडिया पर आ रहे किसी भी लिंक या ऐप पर भरोसा न करें क्योंकि इससे फ्रॉड हो रहा है. स्कैमर्स लोगों को लुभावने के लिए कई तरह के पोस्ट भी कर रहे हैं.

ये है ऑफिसियल पेज

ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' को एक्सेस करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट (https://openai.com/blog/chatgpt/) ये है. इसके अलावा आप किसी भी अन्य ऐप या लिंक पर भरोसा न करें. 

यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप पर आने वाले Messages का रिप्लाई अब ChatGPT देगा... कैसे? ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple का Siri AI अब 3 लाख ऐप्स से जुड़ेगा, फोन का इस्तेमाल कैसे बदलेगा?
Apple का Siri AI अब 3 लाख ऐप्स से जुड़ेगा, फोन का इस्तेमाल कैसे बदलेगा?
Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया
Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया
3 लाख वाला iPhone Duo खरीदना कितना सही, क्या यह दुनिया का सबसे महंगा फोन?
3 लाख वाला iPhone Duo खरीदना कितना सही, क्या यह दुनिया का सबसे महंगा फोन?
iPhone 18 लॉन्च के बाद सच निकले कुंडली के ये 5 संकेत, Boycott की चर्चा भी शुरू
iPhone 18 लॉन्च कुंडली की 5 बातें हुईं सच, Touch ID से Boycott तक चौंकाने वाले संकेत

वीडियोज

BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?
Ujjain Khade Hanuman Temple: खड़े हनुमानजी के सामने झुका प्रशासन | Madhya Pradesh | Breaking News
UP Election 2027 | Akhilesh Yadav: 27 में Gen-Z की ही मर्जी, यूपी में चलेगी? | Mahadangal | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget