एक्सप्लोरर

इस कंपनी ने कर्मचारियों को कहा टाटा बॉय-बॉय, अब यहां ChatGPT से होगा काम

फेमस टेक न्यूज वेबसाइट CNET ने छटनी शुरू कर दी है और करीब 10 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है.

लंबे समय से ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' को लेकर ये बात चल रही थी कि इस चैटबॉट की वजह से लोगों की नौकरी जा सकती है. हालांकि सब तरफ इस बात को नकारा जा रहा था लेकिन अब एक न्यूज वेबसाइट ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है. दरअसल, टेक बेस्ड न्यूज वेबसाइट CNET ने अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है क्योंकि कंपनी अब एआई टूल की मदद से आर्टिकल लिख रही है.

करीब 10% कर्मचारियों को कंपनी निकाल रही है. इनमें से कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो लंबे समय से यहां काम कर रहे थे. न सिर्फ कर्मचारी बल्कि सीएनईटी के एडिटर इन चीफ Connie Guglielmo भी अपने पद से हटेंगी और वे सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ एआई कंटेंट स्ट्रेटजी का पदभार संभालेंगी. उनकी जगह एडिटर की पोस्ट Adam Auriemma लेंगी जो रेड वेंचर्स के ही एक कंपनी की फॉर्मर एडिटर रह चुकी हैं.

पहले बंद किया काम लेकिन अब फिर हो रहा यूज

जनवरी में फ्यूचरिज्म की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनईटी ने पिछले साल नवंबर महीने से कई दर्जन आर्टिकल ai टूल की मदद से तैयार किए. इसके अलावा रेड वेंचर की अन्य कंपनियों ने भी कई आर्टिकल AI की मदद से लिखें और उन्हें पब्लिश किया.कर्मचारियों को निकाले जाने पर सीएनईटी के एक अधिकारी का कहना है कि लोगों को नौकरी से इसलिए निकाला जा रहा है ताकि वेबसाइट को बेहतर बनाया जा सके और ये गूगल रैंकिंग में टॉप पर आ पाए.  बता दें, पहले सीएनईटी ने ये बात कही थी कि वो AI टूल के जरिए लिखे गए आर्टिकल का इस्तेमाल नहीं कर रही है लेकिन एक बार फिर रेड वेंचर्स के अलग-अलग प्लेटफार्म एआई टूल का इस्तेमाल करने लगे हैं और इसी के तहत लोगों को निकाला जा रहा है.

क्या है चैट जीपीटी?

चैट जीपीटी को ओपन एआई ने तैयार किया है. ये एक मशीन लर्निंग पर बेस्ड एआई टूल है जिसमें पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. ये टूल आपको स्टोरी, पोयम, न्यूज आर्टिकल आदि कुछ भी लिखकर सेकंड्स में दे सकता है. हालांकि इसका ज्ञान अभी 2021 तक ही सीमित है.

बता दें, रेड वेंचर्स एक अमेरिकी मीडिया कंपनी है जो Lonely Planet, CNET, ZDNet, The Points Guy, Healthline और Bankrate की भी ओनर है.

यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली पर ऐसे रखे अपने महंगे फोन का ख्याल, दिन के मजे को सजा न बनने दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget