एक्सप्लोरर

CES 2024: हवा में चार्ज होगा फोन, ये कंपनी लेकर आई कमाल की टेक्नोलॉजी

Infinix Smartphones: अमेरिका में चल रहे CES 2024 इवेंट में इनफिनिक्स ने अपने स्मार्टफोन के लिए कुछ नई टेक्नोलॉजी पेश की है, जिनके फीचर्स आपको हैरान कर सकते हैं.

Infinix Latest Technologies: अमेरिका में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इवेंट यानी CES 2024 में दुनियाभर की कंपनियां अपनी-अपनी नई टेक्नोलॉजी को पेश कर रही है. इसी क्रम में स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने एक नई ई-कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी को पेश किया है. इनफिनिक्स की इस ई-कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी की वजह से स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में रंग बदलते रहते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि इस प्रोसेस में फोन की बैटरी बिल्कुल भी खर्च नहीं होती है.

इनफिनिक्स की ई-कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी

इनफिनिक्स ने इस नए फीचर को इसलिए डेवलप किया है ताकि यूजर्स अपने स्मार्टफोन के पिछले हिस्से को अपनी मर्जी से कस्टमाइज़ कर सकें. इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स अपने फोन के पिछले हिस्से में टाइम, मूड, और बाकी फीचर्स को मैट्रिक्स की एरेंजमेंट में प्रदर्शित कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यूजर्स इस फीचर की मदद से बैटरी खपत किए बिना अपने फोन के बैक पैनल को कस्टमाइज़ कर पाएंगे. 

इनफिनिक्स की एयरचार्ज टेक्नोलॉजी

इनफिनिक्स ने सीईएस 2024 में एक और नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है, जिसका नाम AirCharge technology है. इसकी मदद से यूजर्स 7.5W तक अपने डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे. एयरचार्ज टेक्नोलॉजी मल्टी-कॉइन मैग्नेटिक रेसोनेंस और कंपनी के एल्गोरिद्म पर निर्भर करती है, जो 20 सेंटीमीटर और 60 डिग्री के एंगल तक वायरलैस चार्जिंग की सुविधा देती है. एयरचार्ज टेक्नोलॉजी में सुरक्षात्मक सर्किट शामिल है और 6.78 मेगाहर्ट्ज से कम फ्रीक्वेंसी का उपयोग करती है. इनफिनिक्स की इस एयरचार्ज टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स अपने फोन को गेमिंग सीज़न या वीडियो देखने के दौरान आसानी से चार्ज कर पाएंगे. उन्हें चार्ज करने के लिए चार्जिंग वायर लगाने की जरूरत नहीं होगी.

इनफिनिक्स की एक्सट्रीम टेंपरेचर टेक्नोलॉजी

इस इवेंट में इनफिनिक्स ने एक और खास टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका नाम इनफिनिक्स एक्सट्रीम टेंपरेचर टेक्नोलॉजी (Infinix Extreme Temperature Battery) है. यह टेक्नोलॉजी बेहद ठंड की स्थिति में भी फोन की बैटरी खराब नहीं होने देती है. इनफिनिक्स ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए वो बायोमिमेटिक इलेक्ट्रोलाइट और फ्यूजन सॉलिड-स्टेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह टेक्नोलॉजी बैटरी को -40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बिना किसी समस्या के चलने में मदद करती है. यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को -40°C से 60°C के परिवेशीय तापमान में भी बैटरी चार्ज करने की सुविधा देती है.

यह भी पढ़ें: मात्र ₹15,000 में मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन, जानें लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget