एक्सप्लोरर

आ गया चुपके से कॉल रिकॉर्ड करने वाला डायलर ऐप...सिर्फ इन कंपनियों के स्मार्टफोन में ही करेगा काम!

Oppo ने अपना ODialer एप लॉन्च किया है. यह ऐप सिर्फ OnePlus, Oppo और Realme में ही चलेगा. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानें...

Dialer App: OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन्स के लिए एक नया डायलर ऐप लॉन्च किया गया है. यह एप कॉल रिकॉर्डिंग (Call Recording) फीचर को सपोर्ट करता है. पिछले साल Google ने प्ले स्टोर से सभी थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को रिमूव कर दिया था, जिसके बाद से ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने-अपने डिवाइसेज में इस फीचर को इंटीग्रेट करने की तैयारी में जुटी हुई हैं. स्मार्टफोन बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां अपने Android स्मार्टफोन में खुद का ही डायलर ऐप डिफॉल्ट में देती हैं.

कुछ OEM यानी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स में गूगल फोन एप को डायलर के तौर पर इस्तेमाल करने लगी हैं. Oppo ने नए ColorOS एप के साथ नया डायलर ऐड किया है. यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी अवेलेबल है. इसे Realme, OnePlus और Oppo के फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन डिवाइसेज में करेगा काम
गूगल प्ले स्टोर पर इसे ODialer के नाम से लिस्ट किया गया है. इस एप को ColorOS के डिफॉल्ट के तौर पर तैयार किया गया है और यह Realme और OnePlus के कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस को भी सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि इस डायलर ऐप को Samsung, Xiaomi या किसी और ब्रांड के Android स्मार्टफोन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. साथ ही, यह ऐप सिर्फ Android 12 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम को ही सपोर्ट करता है.

ODialer ऐप के फीचर
ओप्पो के इस ODialer ऐप में कॉल मैनेजमेंट फीचर मिलता है, जो रिसेंट कॉल को आपकी जरूरतों के हिसाब से ग्रुप्स में ऑर्गेनाइज करता है. इसके अलावा इसमें कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी मिलता है, जिसे इनेबल करने पर दूसरी तरफ के यूजर को पता नहीं चलता है कि कॉल रिकॉर्ड किया जा रहा है. ODialer का इंटरफेस काफी साफ है और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें एक स्पीड डायल फीचर भी दिया गया है, जिसमें आप अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को रख सकते हैं. इसमें डार्क मोड थीम का भी सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन में एंट्री-लेवल, मिड-रेंज, प्रीमियम और टॉप-मॉडल क्या होता है?... जानिए आपके पास जो है वो कौन-सा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telegram की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने पाइरेटेड फिल्में हटाने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
Telegram की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने पाइरेटेड फिल्में हटाने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या प्ले स्टोर पर कोई भी अपलोड कर सकता है कैसा भी ऐप, जानें क्या हैं नियम?
क्या प्ले स्टोर पर कोई भी अपलोड कर सकता है कैसा भी ऐप, जानें क्या हैं नियम?

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी

Embed widget