एक्सप्लोरर

15 हज़ार में खरीदें, 48MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाले फोन

अगर आप कम बजट में अच्छी पिक्चर क्वालिटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो ये हैं 15 हजार रुपए में मिलने वाले स्मार्ट फोन. इसमें क्वाड कैमरा, अच्छी मेमोरी और बैटरी के साथ आपको लेटेस्ट फीचर्स भी मिलेंगे.

अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15 हजार के आसपास है, तो मार्केट में आपको ऐसे कई फोन मिल जाएंगे जिनकी  कीमत 15 हजार तक है. खास बात ये है कि इन इन फोन में आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स भी मिलेंगे. फोन में आपको क्वाड कैमरा सेटअप जिसमें 48 मेगापिक्सल तक कैमरा और 6,000mAh तक की पावरफुल बैटरी मिलेगी. फोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इस रेंज के फोन में स्टोरेज का भी खास ख्याल रखा गया है. आज हम आपको ऐसे 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं बेस्ट ऑप्शन क्या हैं.

1- Poco M2 Pro- पिछले कुछ दिनों में Poco के फोन को मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है. 15 हजार के बजट में आपके लिए Poco M2 Pro अच्छा ऑप्शन है. इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है. इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दिया गया है. वहीं 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन की कीमत 14,999 रुपये है. बात करें इसके कैमरे की तो इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर दिया गया है.  8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर आपको मिलेगा. वहीं फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन को Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट और Adreno 618 GPU के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. इसकी बैटरी 5,000 mAh की है.

2- Realme 6- रियलमी 6 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल सैमसंग GW1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और एक मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिया गया है. इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.  ये  फोन MediaTek Helio G90T SoC प्रोसेसर पर काम करता है. हालांकि इसकी बैटरी दूसरे फोन के मुकाबले थोड़ी कम है. इसमें आपको 4,300mAh की बैटरी मिलेगी. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसका 6.5 इंच का डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले है.

3- Realme C15- रियलमी का ये फोन आपको 10,999 रुपये में मिलेगा. इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा. फोन में LCD डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन  दिया गया है. फोन में आपको 6,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगा. इस फोन के बैक में 4 कैमरे दिए गए हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक और वाइट सेंसर के साथ चौथा 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में ऑक्टो कोर MediaTek Helio G35 SoC के साथ GE8320 GPU प्रोसेसर और एंड्रॉइड 10 बेस्ड ऑपरेट सिस्टम दिया गया है.

4- Redmi Note 9 Pro- इस फोन में आपको 2 वैरिएंट मिलेंगे. जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट मिलेगा. इसकी कीमत 13,999 रुपये है. वहीं दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 16,999 रुपये है. इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो होल पंच डिजाइन के साथ आता है. फोन में 5020mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 18 वॉट का फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. बात करें इसकी स्क्रीन की तो आपको 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा.

5-Realme Narzo 10- रियलमी के इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आपको इस फोन में 48MP + 8MP + 2MP + 2MP के 4 कैमरे मिलेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें  16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. इस फोन की कीमत आपके बजट से भी कम है यानि आप इसे 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं. फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है. इस फोन में 5000 mAh की बैटरी और 6.5 inch की स्क्रीन दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget