एक्सप्लोरर

अगर बजट है 10 हजार और मस्त वाला कैमरा भी चाहिए तो ये हैं अच्छे ऑप्शन, कम किस्त में भी मिल जाएंगे

बजट है 10,000 और चाहिए एक किफायती स्मार्टफोन तो यहां आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन दिए गए हैं. इन मोबाइल फोन को आप EMI पर भी घर ला सकते हैं.

Budget Smartphone: स्मार्टफोन आज हम सभी की जरूरत बन गया है. अगर किसी व्यक्ति के पास आज स्मार्टफोन नहीं है तो समझो वो दुनिया से अछूता है. नए साल पर अगर आप अपने या परिवार में किसी व्यक्ति के लिए बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें अच्छी बैटरी, शानदार कैमरा, रैम और बड़ा स्टोरेज स्पेस हो तो आज इस लेख में हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बताने वाले हैं. ये सभी स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध है. ई-कॉमर्स वेबसाइट से आप इन्हें EMI के तहत भी खरीद सकते हैं.

भारत में बजट स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीदें और बेचे जाते हैं. बजट स्मार्टफोन में लोगों को वो सभी सुविधाएं मिलती हैं जो एक प्रीमियम मोबाइल फोन में होती है. बजट स्मार्टफोन जिन कंपनियों के सबसे ज्यादा खरीदें जाते हैं उनमें सैमसंग, शाओमी, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियल मी आदि शामिल हैं.

ये हैं कुछ बेस्ट ऑप्शन

पोको M4 प्रो

अगर कैमरा आपकी मोबाइल लेते वक्त प्राथमिकता है तो पोको M4 प्रो स्माटफोन आपके लिए बेस्ट है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है. इतना ही नहीं इस फोन में 5000mah की बड़ी बैटरी मिलती है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन 6GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसमें आपको एक बड़ी स्क्रीन भी मिलती है जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है. इस मोबाइल फोन पर आपको बैंक ऑफर्स और ईएमआई का भी ऑप्शन मिलता है.

शाओमी रेडमी 10

शाओमी रेडमी 10 में भी आपको 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. ये मोबाइल फोन 6000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में आपको रियर साइड पर डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है. मोबाइल फोन स्नैपड्रैगन 680 द्वारा संचालित है. शाओमी रेडमी 10 की कीमत 8,249 रुपये है. इस स्मार्टफोन पर भी आपको बैंक ऑफर्स और ईएमआई का ऑप्शन मिलता है.

सैमसंग गैलेक्सी M04

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलती है. ये मोबाइल फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है. इसमें रियर साइड पर डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है. मोबाइल फोन की कीमत 8,999 रुपये है. इसमें भी आपको ईएमआई और बैंक ऑफर का लाभ मिलता है.

सैमसंग गैलेक्सी F13

सैमसंग गैलेक्सी F13 में 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. मोबाइल फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है. इस मोबाइल फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन मिलती है जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. ये स्माटफोन 6000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. सैमसंग गैलेक्सी F13 की कीमत 9,299 रुपये है. इस स्मार्टफोन पर भी आपको बैंक ऑफर और ईएमआई का लाभ मिल जाएगा. 


ध्यान दें, ये खबर ई-कॉमर्स वेबसाइट आधारित है. मोबाइल की कीमत और उन पर मिल रहे ऑफर या  ईएमआई में बदलाव संभव है. सटीक जानकारी के लिए आप ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर जाएं. 

यह भी पढ़ें:

चोर से लेकर हैकर तक... कोई आपके सिम का नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल, ऐसे करें बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget