एक्सप्लोरर

Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने शुरू की नई सर्विस, अब बिलकुल फ्री में देखें Live TV और OTT

BSNL IFTV: बीएसएनएल की यह सर्विस फाइबर ऑप्टिक केबल की मदद से चलती है. अब ऑप्टिकल केबल के जरिए यूजर्स को काफी तेज इंटरनेट स्पीड भी मिल जाएगी.

BSNL IFTV: देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल देश में अपने नेटवर्क को सुधारने में लगी हुई है. देश में बीएसएनएल काफी तेजी से अपने नेटवर्क के विस्तार में लगी है. ऐसे में BSNL ने देश में पहली बार इंटरनेट टीवी सर्विस (IFTV) की शुरुआत कर दी है. आपको बता दें कि बीएसएनएल की यह सर्विस फाइबर ऑप्टिक केबल की मदद से चलती है. अब ऑप्टिकल केबल के जरिए यूजर्स को काफी तेज इंटरनेट स्पीड भी मिल जाएगी जिससे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले मनोरंजन प्रोग्राम को आसानी से देख सकेंगे.

पंजाब में भी शुरू हुई सर्विस

जानकारी के मुताबिक, बीएसएनएल की इस नई सर्विस की शुरुआत पहले मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हुई थी. लेकिन अब कंपनी ने इस सर्विस को पंजाब में भी लॉन्च कर दिया है. इस बात की जानकारी BSNL ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है.

क्या है BSNL IFTV?

अब आखिर ये सर्विस है क्या, जानते हैं. दरअसल, इस सर्विस के तहत BSNL ग्राहक Skypro TV ऐप के माध्यम से 500 से अधिक HD और SD चैनल्स का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, 20 से ज्यादा लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स भी इसमें शामिल हैं. इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई सेट-टॉप बॉक्स की आवश्यकता नहीं पड़ती है.

BSNL ने Skypro के साथ मिलाया हाथ

आपको बता दें कि BSNL ने 28 नवंबर को Skypro के साथ मिलकर इस नई इंटरनेट टीवी सर्विस को लॉन्च किया. इस सर्विस से BSNL फाइबर यूजर्स कलर्स, स्टार, ज़ी टीवी जैसे मनोरंजन चैनल्स और स्टार स्पोर्ट्स जैसे खेल चैनल्स का आनंद ले सकते हैं. यह सेवा किसी अतिरिक्त उपकरण या केबल के बिना काम करेगी. चंडीगढ़ में इसे पहले चरण में 8,000 ग्राहकों के लिए पेश किया गया है.

चीनी कंपनियों पर सख्ती

एक तरफ जहां बीएसएनएल देश में नेटवर्क सुधार पर काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर, भारत सरकार ने चीन से आयातित खराब गुणवत्ता वाले पावर बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है. दो बड़ी कंपनियों पर पहले ही कदम उठाए जा चुके हैं, और एक अन्य कंपनी की जांच जारी है. ये कंपनियां सस्ती और निम्न गुणवत्ता की बैटरियां चीन से खरीदकर बाजार में बेचती थीं, जिससे ग्राहकों को नुकसान होता था. अब सरकार ने इस पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें:

लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy S25 Ultra की डिटेल्स, यहां जानें पूरी जानकारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget