एक्सप्लोरर

BSNL के इस सस्ते प्लान से छूटे बाकी कंपनियों के पसीने, लंबी वैलिडिटी के साथ मिल रहा हाई-स्पीड डेटा और फ्री कॉलिंग

BSNL अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है. इसमें पांच महीने की वैलिडिटी के साथ-साथ हाई-स्पीड डेटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं.

जियो और एयरटेल आदि कंपनियों के महंगे रिचार्ज से परेशान मोबाइल यूजर्स BSNL की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. इसके पीछे सरकारी कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान सबसे बड़ी वजह है. पिछले कुछ समय में कंपनी ने अपने नेटवर्क को भी बेहतर किया है, जिससे इसके यूजर्स की संख्या बढ़ी है. अब कंपनी ने एक और सस्ता प्लान लॉन्च किया है, जिससे दूसरी कंपनियों के पसीने छूट गए हैं. BSNL डेली के 3 रुपये से भी कम लागत में वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और हाई-स्पीड डेटा दे रही है.

397 रुपये के रिचार्ज में मिलता है इतना कुछ

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने 397 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स के लिए छप्परफाड़ बेनेफिट्स लेकर आई है. इस रिचार्ज में यूजर्स को 5 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद 150 दिनों तक वैलिडिटी की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके अलावा प्लान में 30 दिनों के लिए पूरे देश में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग का फायदा मिलेगा.

डेली मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा

वैलिडिटी और कॉलिंग के साथ-साथ इसमें यूजर्स के लिए हाई-स्पीड डेटा भी शामिल है. रिचार्ज के 30 दिन बाद तक यूजर्स रोजाना 2GB डेटा का फायदा उठा पाएंगे. इसी तरह 30 दिनों के लिए उन्हें रोजाना 100 फ्री SMS का बेनेफिट मिलेगा. यानी इस प्लान में यूजर्स एक महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 60GB डेटा और 3,000 फ्री SMS के साथ-साथ 150 दिनों की वैलिडिटी का फायदा उठा पाएंगे. 

BSNL के 215 रुपये के प्लान में मिलते हैं ये फायदे

BSNL के 215 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है. इस हिसाब से इसमें महीने का 60GB डेटा मिलेगा. इसके साथ इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, फ्री SMS और फ्री रोमिंग के फायदे भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या आपके पास आया है फ्री रिचार्ज का SMS? भूलकर भी न करें भरोसा, TRAI ने बताया है स्कैम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget