एक्सप्लोरर

BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, अब नेटवर्क के बिना भी होगी कॉलिंग

BSNL ने पहली "Satellite-to-Device" सर्विस शुरू की है, जो दूरदराज इलाकों में बिना किसी रुकावट और नेटवर्क के कनेक्टिविटी लाएगी, जिससे इमरजेंसी कॉल्स, SOS मैसेज और UPI पेमेंट्स जैसी सेवाएं मिलेंगी.

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने भारत में पहली "Satellite-to-Device" सर्विस शुरू की है, जो देश के सबसे दूरदराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. बुधवार को दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसकी घोषणा की और बताया कि यह सर्विस अमेरिकी कंपनी Viasat के कॉलेबरेशन से शुरू की गई है. इस नई टेक्नोलॉजी का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता. 

बीएसएनएल ने किया कमाल

आपको बता दें कि आज भी भारत में ऐसे कई इलाके हैं, जहां जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया समेत किसी भी टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंच पाता, जिसके कारण वहां रहने वाले लोग टेलीकॉम कनेक्शन का फायदा नहीं उठा पाते. ऐसा खासतौर पर पहाड़ी और जंगली इलाकों में ज्यादा होता है. लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए बीएसएनएल ने भारत में पहली बार सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोग बिना फोन नेटवर्क के भी टेलीकॉम कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर पाएंगे.

इस सर्विस को सबसे पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में पेश किया गया था. इसे भारत में डिजिटल विभाजन को कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. BSNL के अनुसार, "Satellite-to-Device" सर्विस का परीक्षण पूरा हो चुका है, और यह विभिन्न प्रकार के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी स्टेबल कनेक्शन देने में सक्षम है.

DoT ने X (पहले ट्विटर) पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, "BSNL का यह नया कदम भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन को आम जनता के लिए आसान और सुलभ बनाएगा." हाल ही में कुछ मोबाइल ब्रांड्स ने इमरजेंसी स्थिति में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देने वाले फीचर्स लॉन्च किए थे, लेकिन वे सिर्फ आपातकालीन सर्विसओं (Emergency Services) के लिए सीमित हैं. BSNL की इस सर्विस से अब आम नागरिक भी दूर-दराज इलाकों में जुड़ सकते हैं.

UPI पेमेंट भी कर पाएंगे लोग

BSNL का यह सैटेलाइट नेटवर्क यूजर्स को इमरजेंसी कॉल्स, SOS मैसेज और यहां तक कि UPI पेमेंट्स में भी मदद करेगा. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या यह सुविधा सामान्य कॉल्स और SMS के लिए उपलब्ध होगी.

BSNL की पार्टनर कंपनी Viasat ने बताया कि यह सर्विस पृथ्वी से 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित जियोस्टेशनरी L-बैंड सैटेलाइट्स के जरिए संभव हो रही है. IMC 2024 के दौरान, Viasat ने इस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करते हुए टू-वे कम्युनिकेशन की क्षमता भी दिखाई थी.

हालांकि, लॉन्च के साथ बढ़ती उत्सुकता के बावजूद, BSNL ने अब तक यह नहीं बताया कि ग्राहक इस सर्विस का उपयोग कैसे कर पाएंगे. अभी तक इस बात का भी पता नहीं चला है कि बीएसएनएल के मौजूदा यूजर्स को यह सर्विस मौजूदा प्लान में मिलेगी या अतिरिक्त शुल्क लगेगा. उम्मीद है कि बीएसएनएल के इस सर्विस की विस्तृत जानकारी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

भारत में तेजी से बढ़ी टैबलेट की मांग, Apple और Samsung टैब का रहा दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget