एक्सप्लोरर

BSNL ने दिलाई यूजर्स को मौज, लॉन्च की यह खास सर्विस, फ्री में देख पाएंगे लाइव टीवी और OTT प्लेटफॉर्म

BSNL ने देशभर में इंटीग्रेटेड फ्री टीवी (IFTV) सर्विस शुरू की है. इसमें एक ही प्लेटफॉर्म पर 550 लाइव SD और HD चैनल और 18 से अधिक प्रीमियम OTT ऐप्स मिलेंगे.

BSNL IFTV: देश की इकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस शुरू की है. कंपनी ने देशभर में इंटीग्रेटेड फ्री टीवी (IFTV) सर्विस शुरू की है. इसमें एक ही प्लेटफॉर्म पर 550 लाइव SD और HD चैनल और 18 से अधिक प्रीमियम OTT ऐप्स मिलेंगे. शुरुआत में कंपनी अपने ग्राहकों को इसकी फ्री सर्विस दे रही है. आइये जानते हैं कि यह सर्विस क्या है और कौन-से यूजर्स इसका फायदा उठा पाएंगे.

फ्री में सर्विस का आनंद ले पाएंगे यूजर्स

BSNL ने टेक्नोलॉजी पार्टनर स्काईप्रो और OTT प्रोवाइडर प्लेबॉक्सTV के साथ मिलकर यह सर्विस शुरू की है. कंपनी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म एक ही सब्सक्रिप्शन से सीमलेस एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस प्रदान करता है. यह लाइव टेलीविजन और ऑन-डिमांड OTT कंटेट को एक ही सब्सक्रिप्शन में ले आता है. यह देशभर के यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगा. BSNL ने कहा कि देशभर के 40 लाख से अधिक FTTH यूजर्स प्रीमियम टीवी और OTT ऐप्स का फ्री में आनंद ले पाएंगे. 

अब अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं

स्काईप्रो इस सर्विस में टेक्नोलॉजिकल मदद करेगी, वहीं प्लेबॉक्सTV प्रीमियम कंटेट क्यूरेट करेगा. अब यूजर्स को लाइव टीवी और OTT कंटेट देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. वो मोबाइल या अपने टीवी पर एक ही ऐप्स में टीवी के साथ-साथ OTT का मजा ले पाएंगे.

ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए BSNL ला रही आकर्षक प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के ग्राहकों की संख्या एक बार बढ़ने के बाद अब कम होने लगी है. कंपनी के सामने अब ग्राहकों को जोड़े रखने की चुनौती है. ऐसे में BSNL लगातार नई सर्विसेस और आकर्षक प्लान ऑफर कर रही है. कंपनी इसी साल देशभर में 4G कनेक्टिविटी लॉन्च करने की योजना बना रही है. इसके अलावा वह मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए भी कई आकर्षक प्लान लॉन्च कर रही हैं, जिनमें सस्ते दामों में कई शानदार बेनेफिट दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत में एंट्री के और करीब आई Starlink, लाइसेंस लेने के लिए मानी शर्तें, जानें कब तक शुरू हो सकती है सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget