एक्सप्लोरर

भारत में एंट्री के और करीब आई Starlink, लाइसेंस लेने के लिए मानी शर्तें, जानें कब तक शुरू हो सकती है सर्विस

Starlink भारत में एंट्री की तैयारी कर रही है. कंपनी ने लाइसेंस लेने के सरकार की शर्तों को स्वीकार कर लिया है. फिलहाल स्पेक्ट्रम आवंटन पर काम चल रहा है और इसी साल सर्विस शुरू हो सकती है.

Starlink In India: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट देने वाली कंपनी Starlink अपनी लॉन्चिंग के एक कदम और करीब आ गई है. अमेरिकी अरबपति Elon Musk की इस कंपनी ने लाइसेंस लेने के लिए भारत सरकार की शर्तों को स्वीकार कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने सरकार की तरफ से रखी गई सिक्योरिटी और डेटा स्टोरेज की शर्तों को भी स्वीकार कर लिया है, वहीं कुछ शर्तों को लेकर कंपनी ने ढील मांगी है, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी. 

डेटा स्टोरेज को लेकर मानी अहम शर्त

दूरसंचार विभाग से लाइसेंस लेने के लिए यूजर्स के डेटा को देश में ही स्टोर करने की जरूरत होती है. इसके अलावा शर्तों में जरूरत पड़ने पर इंटेलीजेंस एजेंसियों को डेटा इंटरसेप्शन करने की सुविधा देना भी शामिल होता है. Starlink ने ये दोनों शर्तें मान ली हैं. कंपनी की तरफ से इस संबंध में पत्र मिलने के बाद सरकार ने कोई और स्पष्टीकरण नहीं मांगा है. फिलहाल गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां कंपनी के आवेदन पर विचार-विमर्श कर रही हैं.

स्पेक्ट्रम आवंटन पर भी चल रहा काम 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) सैटेलाइट इंटरनेट के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन और उसकी कीमत को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत हो सकती है. जियो और एयरटेल भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करना चाह रही है. जियो लगातार सरकार से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की बोली लगाने की मांग कर रही है. हालांकि, सरकार इसके लिए तैयार नहीं दिख रही. 

महंगी होगी Starlink की सेवाएं

Starlink की सेवाएं महंगी रहने का अनुमान है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी के प्लान की कीमत 850 रुपये से लेकर कई हजार तक जा सकती है. इसके अलावा इंस्टॉल के समय हार्डवेयर के लिए भी 20,000-30,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है. हालांकि, रिमोट एरिया में इंटरनेट पहुंचाने के लिए यह सर्विस काम आ सकती है.

ये भी पढ़ें-

BSNL अपने यूजर्स को देने जा रही बड़ा झटका! अगले महीने बंद हो जाएंगे ये सस्ते प्लान, तुरंत करें रिचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget