एक्सप्लोरर

BSNL ने लाखों नए कस्टमर्स को जोड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Jio, Airtel और Vi के सिर में हुआ दर्द!

BSNL Record: बीएसएनएल ने जुलाई के महीने में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. आइए हम आपको इस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिसने जियो, एयरटेल और वीआई कंपनियों को चिंता में डाल दिया है.

BSNL: जुलाई का महीना भारत के ज्यादातर सिम उपभोक्ताओं के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि इस महीने में भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने पोस्टपेड और प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत में 35% तक की बढ़ोतरी कर दी है.

इस कारण लगभग सभी रिचार्ज प्लान्स काफी महंगे हो गए हैं और लोगों को काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. हालांकि, भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. बीएसएनएल के टैरिफ प्लान्स जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मुकाबले काफी सस्ते हैं.

बीएसएनएल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस वजह से पिछले एक महीने में भारत के बहुत सारे यूज़र्स ने बीएसएनएल की सिम खरीदी है और उसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इस मसले से जुड़ा एक अनोखा रिकॉर्ड सामने आया है, जिसे जानकर आप खुद भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, आंध्र प्रदेश में भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी यानी बीएसएनएल की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. आंध्र प्रदेश में इस कंपनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस राज्य में सिर्फ पिछले 20 दिनों के भीतर बीएसएनएल के एक लाख से भी ज्यादा सिम कार्ड एक्टिवेट हुए हैं. यह रिकॉर्ड कंपनी के बढ़ते कस्टमर बेस और सर्विसेज़ में सुधार के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है.

जियो, एयरटेल और वीआई के द्वारा रिचार्ज प्लान महंगे किए जाने के बाद बीएसएनएल ने समझ लिया कि उनके लिए कस्टमर बेस बढ़ाने का यह एक अच्छा मौका है. बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नेटवर्क क्षमता में सुधार किया है और कई नए टावर्स का निर्माण भी किया है. इसके अलावा, कंपनी ने अपने डेटा प्लान्स और अन्य सर्विस में आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिली है.

अचानक बढ़ा बीएसएनएल का कस्टमर बेस

आंध्र प्रदेश में अचानक बढ़े इतने सारे कस्टमर की वजह से कंपनी को इस राज्य में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंपनी का लक्ष्य इस राज्य में अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ना और उन्हें कम खर्च में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है. आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी बहुत सारे कस्टमर्स ने प्राइवेट कंपनियों के सिम को त्याग कर बीएसएनएल की सिम खरीदी है, हजारों लोगों ने अपनी सिम को पोर्ट कराया है और हजारों लोगों ने नई सिम के लिए जियो, एयरटेल और वीआई को छोड़कर बीएसएनएल का चुनाव किया है. 

उधर, बीएसएनएल भी लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वो महंगे रिचार्ज प्लान्स का चक्कर छोड़कर बीएसएनएल के साथ जुड़ें और कम खर्च में बेहतर कनेक्टिविटी पाएं. इसके अलावा बीएसएनएल अपने नेटवर्क में सुधार करने और पूरे देश में 4G सेवाओं को जल्द से जल्द चालू करने पर भी तेजी से काम कर रही है. अब देखना होगा कि महंगे रिचार्ज प्लान्स के इस दौर में बीएसएनएल कितना फायदा उठा पाती है.

यह भी पढ़ें;

Electricity Bill Scam: 'आज रात 9:30 बजे से कट जाएगी आपके घर की बिजली', जानें ऐसे फ्रॉड से बचने का उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget