एक्सप्लोरर

चीन को बड़ा झटका, अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी Huawei को किया बैन, पढें पूरी खबर

अमेरिका के दबाव में ब्रिटेन ने चीन को बड़ा झटका दिया है. ब्रिटेन ने अपने 5G नेटवर्क से चीनी टेलीकॉम हुआवेई को हटाने का आदेश दिया.

लंदन: ब्रिटेन ने मंगलवार को बढ़ते अमेरिकी दबाव के आगे झुकते हुए बीजिंग से जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद अपने 5G नेटवर्क से चीनी टेलीकॉम हुआवेई को हटाने का आदेश दिया. जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन के 5G नेटवर्क से चीन की हुआवेई को 2027 के अंत तक पूरी तरह हटा दिया जाएगा. ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र (एनसीएससी) के हुआवेई पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के असर की समीक्षा के बाद सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की. इससे पहले चीन की इस कंपनी को ब्रिटेन ने अपने 5G नेटवर्क विस्तार में सीमित तौर पर काम करने की अनुमति दी थी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की अध्यक्षता में हुई एनसीएससी की बैठक में हुआवेई पर मई में लगाए गए नए अमेरिकी प्रतिबंधों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया. इन नए प्रतिबंध से चीनी कंपनी अमेरिकी सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी पर आधारित उत्पादों को प्राप्त नहीं कर सकती है. ब्रिटेन के इस प्रतिबंध के बाद उसके नेटवर्क से हुआवेई का सामान पूरी तरह से हटा दिया जाएगा.

यह एक निराशाजनक फैसला है- हुआवेई

हुआवेई ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटेन के फैसले को राजनीतिकरण बताया. वहीं, लंदन में चीन के राजदूत लिउ शियामिंग ने इसे "निराशाजनक और गलत निर्णय" बताया. उन्होंने कहा, "क्या ब्रिटेन अन्य देशों की कंपनियों के लिए एक खुला निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण व्यावसायिक वातावरण प्रदान कर सकता है."

ब्रिटेन के इस फैसले पर निराशा जताते हुए हुआवेई ने बीजिंग में जारी एक बयान में कहा कि यह ब्रिटेन में मोबाइल फोन रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक बुरी खबर है. यह एक निराशाजनक फैसला है. यह ब्रिटेन को धीमी डिजिटल राह पर धकेलने, डिजिटल डिवाइड को बढ़ाने और महंगे बिलों की तरफ ले जाने वाला फैसला है.

ब्रिटेन के डिजिटल मंत्री ओलिवर डाउडेन ने फैसले को बताया सही

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ बैठक के दौरान यह फैसला लिया. इसके लिए कंपनियों को अगले साल से Huawei के नए 5G उपकरण खरीदने और 2027 के अंत तक मौजूदा गियर को बाहर निकालने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, "यह एक आसान निर्णय नहीं है, लेकिन यह ब्रिटेन के दूरसंचार नेटवर्क के लिए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए सही है." डिजिटल मंत्री ओलिवर डाउडेन ने संसद को बताया.

ओलिवर डाउडेन ने आगे कहा कि हुआवेई पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद हमारे साइबर विशेषज्ञों की सलाह पर सरकार ने हुआवेई को हमारे 5G नेटवर्क के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया है. जनवरी 2021 के बाद ब्रिटेन के 5जी नेटवर्क में कोई भी नई 5जी किट नहीं जोड़ी जाएगी. वहीं, 2027 तक देश का 5जी नेटवर्क हुआवेई से मुक्त होगा.

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में अब दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी सरकार

Meghalaya Floods: मेघालय में बाढ़ से 89 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, हालात हुए खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Embed widget