एक्सप्लोरर

करोड़ों मोबाइल यूज़र्स को बड़ा झटका! इतने प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं रिचार्ज प्लान्स, रिपोर्ट पढ़ चौंक जाएंगे

Mobile Recharge Plan: देशभर के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं.

Mobile Recharge Plan: देशभर के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार पांचवें महीने नेट यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी के बाद कंपनियां टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही हैं. संभावना है कि साल के अंत तक मोबाइल रिचार्ज दरों में 10 से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है.

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2024 में टेलीकॉम कंपनियों ने बेसिक प्लान्स में 11 से 23 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार कंपनियां टियर बेस्ड प्लान्स ला सकती हैं, जिसमें डेटा लिमिट कम कर दी जाएगी ताकि यूज़र्स अतिरिक्त डेटा पैक खरीदने को मजबूर हों.

मई में रचा नया रिकॉर्ड

मई 2025 में मोबाइल एक्टिव यूज़र्स की संख्या 29 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जो लगभग 1.08 अरब रही. इस दौरान रिलायंस जियो ने सबसे बड़ा फायदा उठाया और 5.5 मिलियन नए एक्टिव यूज़र्स जोड़कर अपनी बाजार हिस्सेदारी को 150 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 53% तक पहुंचा दिया. वहीं भारती एयरटेल ने 1.3 मिलियन नए एक्टिव यूज़र्स जोड़े.

5G सेवाओं के साथ बढ़ेगा टैरिफ

अब मोबाइल प्लान्स की कीमतों को 5G सेवाओं के हिसाब से समायोजित किया जाएगा. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार, जियो और एयरटेल की तेज़ ग्रोथ, और वोडाफोन आइडिया के यूज़र लॉस के चलते कंपनियों के पास टैरिफ बढ़ाने का उचित माहौल बन चुका है. आने वाले टैरिफ बदलाव डेटा खपत, इंटरनेट स्पीड और उपयोग के समय के आधार पर तय किए जा सकते हैं. विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कंपनियां प्रीमियम और मिड-टियर ग्राहकों को खास तौर पर टारगेट करेंगी ताकि आम यूज़र्स पर इसका सीधा असर कम हो.

सैटेलाइट ब्रॉडबैंड में भारतीय कंपनी की एंट्री

इसी बीच हैदराबाद की भारतीय कंपनी Ananth Technologies ने एक नया कीर्तिमान रचते हुए देश की पहली निजी कंपनी बनकर स्वदेशी सैटेलाइट्स के ज़रिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने की मंजूरी हासिल कर ली है. IN-SPACe की ओर से मिली मंजूरी के तहत यह कंपनी 4 टन वज़नी GEO कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगी जो 100 Gbps तक की स्पीड देने में सक्षम होगी.

कंपनी इस प्रोजेक्ट में करीब 3,000 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश करने जा रही है. इस क्षेत्र में एलन मस्क की Starlink अभी भी भारत में अनुमति हासिल करने की प्रक्रिया में है. यह बदलाव भारतीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या आपका फोन पानी में डूबने के बाद भी बचेगा? जानिए IP Rating का राज जो हर यूज़र को पता होना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartphone Tips: कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
Important Phone Settings: फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
Semicon 2.0 Explained: मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget