एक्सप्लोरर

चीन सरकार का बड़ा फैसला, अब बच्चे हफ्ते में सिर्फ 3 घंटे ही खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम

फिजिकल और मेंटल हेल्थ को देखते हुए चीन की सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नए नियम बनाए हैं, जिनके मुताबिक अब बच्चे हफ्ते में तीन घंटे ही ऑनलाइन गेम खेल सकेंगे. इसके बाद कंपनियों के शेयर्स गिर गए हैं.

चीन की सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके मुताबिक अब बच्चे एक हफ्ते में सिर्फ तीन घंटे ही ऑनलाइन गेम खेल सकेंगे. सरकार ने शारीरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया है. ये नियम ऐसे बच्चों के लिए लागू किए गए हैं जिनकी उम्र 18 साल से कम है. इस नए नियम के बाद बच्चे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को महज एक-एक घंटे ऑनलाइन गेम खेल सकेंगे. 

हफ्ते में 3 घंटे खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम
हफ्ते में तीन दिन एक-एक घंटे के अलावा छुट्टी वाले दिन भी बच्चों को एक घंटे ऑनलाइन गेम खेलने की इजाजत होगी. इसको लेकर चीनी सरकार काफी सख्त नजर आ रही है. पिछले दिनों चीन की पॉपुलर टेक कंपनी टेंसेंट सरकार की ओर से लागू किए गए नियमों को अमल में ले आई है. सरकार का मानना है कि ऑनलाइन गेम अफीम की तरह है, उसके बाद से ही ऑनलाइन गेम्स कंपनियों पर सख्ती कर दी गई. 

इसलिए लिया गया फैसला
चीन सरकार ने बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत को देखते हुए ये इतना कड़ा फैसला लिया है. अक्सर देखा जाता है कि बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता चिंतित रहते हैं, ये भी इस फैसले में बड़ा एंगल है. सरकार के गेमिंग के ये नए नियम देश में टेक्नोलॉजी कंपनियों पर होने वाली बड़ी कार्रवाइयों में से एक है. 

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के शेयर्स गिरे
चीनी सरकार के इस फैसले से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के शेयर्स की प्राइस में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सरकारी मीडिया ने गेम इंडस्ट्रीज पर जमकर सवाल खड़े किए. इन बैन की वजह से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Window PC में से Junk फाइल्स को हटाकर इसे ऐसे करें क्लीन, यहां जानें सबसे आसान प्रोसेस

क्या होती है Vishing? कैसे इसके जरिए आपको बनाया जाता है ठगी का शिकार, इससे बचने का तरीका जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
फोन की स्क्रीन को छूने पर वह उंगली को कैसे पहचानती है?
फोन की स्क्रीन को छूने पर वह उंगली को कैसे पहचानती है?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget