एक्सप्लोरर

Bhuvan Bam या Amit Bhadana, किसके पास अधिक पैसा, जानिए दोनों यूट्यूबर्स का नेटवर्थ

भुवन बाम और अमित भड़ाना दोनों ही यूट्यूबर्स अपने-अपने अंदाज में सफलता के शिखर पर हैं और उनकी मेहनत, टैलेंट और फैंस का प्यार उन्हें और आगे ले जा रहा है.

अब यूट्यूब केवल एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि कई टैलेंटेड क्रिएटर इस प्लैटफॉर्म के जरिए लाखों करोड़ों की कमाई कर रहे हैं.  भारत में खासकर Bhuvan Bam और Amit Bhadana जैसे यूट्यूबर्स ने लाखों दिलों में जगह बनाई है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों में से किसके पास ज़्यादा पैसा है? 

आइए, जानते हैं दोनों की नेट वर्थ और कमाई के आंकड़ों के आधार पर कौन सा यूट्यूबर सबसे अमीर है.

Bhuvan Bam (BB Ki Vines) 

भुवन बाम ने साल 2015 में यूट्यूब पर  BB Ki Vines नाम से अपना चैनल शुरू किया था. इन 10 सालों में उनके चैनल पर कुल 194 वीडियो अपलोड हो चुके हैं और इन वीडियो को मिलाकर अब तक 5.17 अरब (517 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.66 करोड़ (26.6 मिलियन) है, जो रोज़ाना भुवन के मजेदार कंटेंट का इंतज़ार करते हैं. 

जहां तक Net Worth की बात करें, तो भुवन बाम की कुल संपत्ति लगभग $1.94 मिलियन से $11.6 मिलियन के बीच है, जो भारतीय रुपयों में 16 करोड़ से 96 करोड़ तक पहुंचती है. Youtubers. me की एक रिपोर्ट के अनुसार इस क्रिएटर ने पिछले 7 दिनों में  यूटयूब से लगभग 3 लाख, पिछले 30 दिनों में ₹6 लाख, और पिछले 90 दिनों में ₹34 लाख की कमाई की है.

Amit Bhadana 

वहीं, अमित भड़ाना ने यूट्यूब पर 2012 में कदम रखा था और आज वह भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक हैं. उनके चैनल पर अब तक 133 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं और इन वीडियो को अब तक 265 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.45 करोड़ (24.5 मिलियन) है, जो उनके देसी ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग से जुड़ी वीडियो को पसंद करते हैं. 

अगर हम उनकी Net Worth की बात करें, तो अमित भड़ाना की कुल संपत्ति लगभग $997K से $5.98 मिलियन के बीच है, जो भारतीय रुपये में 8 करोड़ से 50 करोड़ के बीच आती है. अमित ने हाल ही में शानदार कमाई की है. Youtubers. me की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 7 दिनों में उन्होंने 11.5 लाख, पिछले 30 दिनों में 21 लाख, और पिछले 90 दिनों में 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की है.

दोनो में कौन है ज्यादा अमीर

अब अगर हम दोनों के नेट वर्थ की तुलना करें, तो भुवन बाम की संपत्ति अधिक है. उनकी कुल नेट वर्थ 96 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि अमित भड़ाना की नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है. हालांकि, अगर हम उनकी हाल की कमाई पर नजर डालें, तो इस समय अमित भड़ाना ज़्यादा कमाई कर रहे हैं. पिछले 90 दिनों में उन्होंने 1.1 करोड़ की कमाई की है, जबकि भुवन की कमाई 34 लाख रही.

दोनों ही यूट्यूबर्स अपने-अपने अंदाज में सफलता के शिखर पर हैं और उनकी मेहनत, टैलेंट और फैंस का प्यार उन्हें और आगे ले जा रहा है. इस तरह से दोनों ही यूट्यूब स्टार्स अपने दर्शकों को एंटरटेन करते हुए शानदार कमाई भी कर रहे हैं और भारतीय यूट्यूब पर टैलेंट की कोई कमी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget