एक्सप्लोरर

पलक झपकते ही बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, आज ही इन एप्स को करें डिलीट, जानिए कैसे चलेगा पता

Fradulent Apps: आज के डिजिटल समय में, लगभग हर काम स्मार्टफोन और उनमें मौजूद ऐप्स के जरिए किया जा रहा है. इससे लोगों के कई काम आसान हुए हैं.

Fradulent Apps: आज के डिजिटल समय में, लगभग हर काम स्मार्टफोन और उनमें मौजूद ऐप्स के जरिए किया जा रहा है. इससे लोगों के कई काम आसान हुए हैं. लेकिन इस सुविधा के साथ कई गंभीर खतरे भी जुड़े हैं. कई फर्जी एंड्रॉइड ऐप्स असली प्लेटफॉर्म की नकल कर यूजर्स को धोखा देते हैं. ये ऐप्स लोगों को इनाम का लालच देकर उनसे रजिस्ट्रेशन कराते हैं और उनके क्रेडिट कार्ड जैसी जानकारी ले लेते हैं. ये मैलवेयर आपके व्यक्तिगत और फाइनेंशियल डेटा को चोरी करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.

कैसे अलग होते हैं फर्जी ऐप्स

जानकारी के लिए बता दें कि फर्जी ऐप्स असली प्लेटफॉर्म की नकल करके यूजर्स को आकर्षक ऑफ़र देते हैं जैसे ऑफर प्वाइंट्स का रिडेम्पशन या तुरंत क्रेडिट कार्ड प्राप्त करें. लेकिन इनमें मैलवेयर छिपा होता है जो आपकी संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए प्रोग्राम किया गया होता है.

राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण यूनिट (NCTAU) की हालिया रिपोर्टों से पता चला है कि ये ऐप्स कॉल इंटरसेप्ट कर सकते हैं, एसएमएस डेटा एक्सेस कर सकते हैं और पैन नंबर, आधार डिटेल्स और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स जैसी निजी जानकारियां चुरा सकते हैं.

कैसे काम करते हैं फर्जी ऐप्स

अगर आप इन ऐप्स की चालों को समझेंगे तो इनसे बचना आसान हो जाएगा.

फर्जी ऐप्स अक्सर यूजर्स को आकर्षित करने के लिए रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन जैसे लुभावने ऑफ़र देते हैं. डाउनलोड करने के बाद, वे यूजर्स से संवेदनशील जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड डिटेल्स दर्ज करने के लिए कहते हैं.

ये ऐप्स असली सेवाओं के डिजाइन और इंटरफ़ेस की नकल करते हैं जिससे यूजर्स को धोखा देना आसान हो जाता है. आधिकारिक लोगो, ब्रांडिंग और फीचर्स की नकल करते हैं.

ये ऐप्स यूजर्स से आधार, पैन कार्ड आदि अपलोड करने के लिए कहते हैं जिससे पहचान की चोरी और पैसों की धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है.

इंस्टॉलेशन के दौरान, ये ऐप्स अनावश्यक परमिशन मांगते हैं जैसे एसएमएस और कॉल लॉग एक्सेस, कॉन्टेक्ट और लोकेशन डेटा, कैमरा और माइक्रोफोन.

इंस्टॉल होने के बाद, ये ऐप्स फोन के जरूरी फ़ीचर्स को हाईजैक कर सकते हैं. इसमें डिफ़ॉल्ट एसएमएस ऐप बदलकर ओटीपी इंटरसेप्ट करना. कॉल फ़ॉरवर्डिंग सेटिंग्स को बदलकर कॉल को किसी अन्य नंबर पर रीडायरेक्ट करना शामिल है.

कैसे करें फर्जी ऐप्स की पहचान

इन ऐप्स से बचने के लिए आपको इन्हें पहचानना जरूरी है.

  • अगर कोई ऐप एसएमएस, कॉल लॉग या बैंकिंग डेटा की अनुमति मांगता है तो सतर्क रहें.
  • थर्ड पार्टी के स्टोर या अंजान लिंक से ऐप डाउनलोड न करें.
  • बेहद असामान्य ऑफर या बहुत आकर्षक करने वाला ऑफर लगे वे अक्सर धोखा होते हैं.
  • अगर कोई ऐप आपके डिफ़ॉल्ट एसएमएस या कॉल सेटिंग्स को बदलता है तो तुरंत हटा दें.

खुद को कैसे सुरक्षित रखें

अपने डेटा और फाइनेंशियल सेफ्टी के लिए इन चीजों का जरूर ध्यान रखें.

  • केवल आधिकारिक स्रोतों से ऐप डाउनलोड करें. हमेशा Google Play Store का उपयोग करें.
  • केवल उन्हीं अनुमतियों को स्वीकार करें जो ऐप के प्रोसेस के लिए जरूरी हों.
  • बैंकिंग खातों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूर ऑन करें.
  • फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को अपडेट करते हैं. इससे साइबर खतरा कम होता है.
  • अपने बैंक ट्रांजैक्शन नियमित रूप से चेक करते रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत बैंक को दें.

यह भी पढ़ें:

AI की आंधी में उड़ जाएंगी सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की जॉब? सैम ऑल्टमैन ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
WhatsApp New Feature : बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
Phone Safety Tips: रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात
रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget