एक्सप्लोरर

Jio, Airtel और Vi के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान, जानिए क्या हैं प्लान के फायदे?

फोन के पोस्टपेड प्लान में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बीच कड़ा मुकाबला है. आपको तीनों कंपनियों के 399 रुपये वाले प्लान मिल जाएंगे. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस और डेटा की सुविधा मिल रही है. आइये जानते हैं कौन सा प्लान होगा आपके लिए बेस्ट

टेलीकॉम कंपनियों में बढ़ते कॉम्पटीशन की वजह से मार्केट में आपको एक से एक शानदार पोस्टपेड प्लान मिल जाएंगे. ऐसे में अगर आप वोडाफोन, जियो या एयरटेल के पोस्टपेट यूजर हैं तो 399 रुपये वाला मंथली पोस्टपेड प्लान आपके लिए काफी सस्ता और अच्छा प्लान है. जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए 399 रुपए में काफी सुविधाओं वाला ये पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है. आइये जानते हैं इनके बारे में पूरी डिटेल.

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान- अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपके लिए 399 रुपये का ये मंथली पोस्टपेड प्लान काफी अच्छा और किफायती प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को 40 जीबी का डेटा मिल रहा है. प्लान में हर महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है. आपको इसके साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा एक साल के लिए विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और शॉ ऐकेडमी का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिल रहा है. आपको इसमें 200 जीबी का रोलओवर डेटा मिलता है. यानी अगर आपका मंथली डेटा खर्च नहीं हुआ तो उसे अगले महीने में जोड़ दिया जायेगा. इस प्लान में दूसरे ओटीटी प्लेटफोर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता. इस प्लान में यूजर्स को फ्री हेलो ट्यून्स और फास्ट टैग ट्रांजैक्शन्स पर कैशबैक भी दिया जा रहा है.

Jio का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान- जियो के 399 रुपये वाले मंथली प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड SMS और 75GB डेटा दिया जाता है इसके साथ ही इस प्लान में 200GB तक डेटा रोलओवर करने का भी ऑप्शन है. अगर आपका डेटा किसी महीने खर्च नहीं हुआ तो उसे अगले महीने में जोड़ दिया जाएगा. इस प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसके अलावा जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा. प्लान में वाई-फाई कॉलिंग और 50 पैसे प्रति मिनट की दर से इंटरनेशनल कॉलिंग की भी सुविधा है. वहीं प्लान के तहत 250 रुपये प्रति कनेक्शन के हिसाब से आप फैमिली प्लान ऑफर भी ले सकते हैं.

Vodafone Idea का 399 रुपये वाला प्लान- अगर आप वोडाफोन यूजर हैं तो कंपनी के पोस्टपेड डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान का आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को हर महीने 40 जीबी डेटा, 100 SMS और 6 महीने के लिए 150GB का अतिरिक्त डेटा मिलेगा. आप इस प्लान में 200 जीबी तक डेटा रोलओवर भी फायदा ले सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में आपको Vi मूवीज और TV का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget