एक्सप्लोरर

Phone under 10 thousand: नया फोन खरीदने का है प्लान? तो ये हैं 10 हजार की रेंज में बेहतरीन स्मार्टफोन

अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं लेकिन आपका बजेट कम है तो इन मॉडल्स पर विचार कर सकते हैं जो दस हज़ार की रेंज में आ जायेंगे.

Best Mobile Phones Under 10000: कई बार आपका मन होता है कि मंहगा से मंहगा स्मार्टफोन अपने पास हो, लेकिन बड़ी महात्वाकांक्षा होने के बाद में सब बात बजट पर आकर रूक जाती है. आपके पास में मंहगे स्मार्टफोन खरीदने का बजट नहीं होता है. अगर आप कई खूबियों के साथ में कम बजट का मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो फिर आपके लिए हम लेकर आए हैं, दस हजार की रेंज में आने वाले कई मोबाइल कम्पनियों के स्मार्टफोन. जिसमें आपको मिलेगा हैवी बैट्री बैकअप, अच्छा मेमोरी स्‍टोरेज, डुअल रियर कैमरा और 5G कनेक्टिविटी. तो चलिए देखतें है लिस्ट.

लावा ब्लेज़ (Lava Blaze) 

Lava Blaze कंपनी ने एक बेहतर और कब बजट का स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है. ग्लास बैक के साथ में आने वाला यह फोन सिंगल 3GB RAM + 64GB स्टोरेज के मॉडल में आ रहा है. इस स्मार्टफोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर महज 7,999 रुपये है. कम्पनी ने मार्केट में यह फोन चार रंगों में उतारा है. जिसमें ग्लास ग्रीन, ग्लास रेड, ग्लास ब्लैक और ग्लाब ब्लू कलर्स के स्मार्टफोन शामिल है. इसमें स्पेसिफिकेशंस में प्रीमियम ग्लास पैनल, 6.5 इंच का HD+ वाटर-नॉच डिस्प्ले है, इसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल का है. अगर कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और दो ऑक्सिलरी सेंसर हैं. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है. कैमरे में नाइट, पोट्रेट, ब्यूटी और मैक्रो मोड भी दिया गया है. इसमें स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट के साथ आता है, यह 3GB RAM और 64GB इंटर्नल स्टोरेज भी है. इस फोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5000mAh की बैटरी है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज होता है. इसके अलावा सेफ्टी फीचर्म में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. 

टेक्नो स्पार्क नाइन (Tecno Spark 9)

स्मार्टफोन बनापे वाली Tecno कम्पनी ने दस हजार की रेंज में कई सारे फोन लॉन्च कर रखे हैं. आपको हम बताते हैं Tecno Spark 9 के बारे में. यह फोन चार जीबी RAM और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ में आठ हजार रुपये की कीमत के साथ में शुरू है और अलग-अलग फीचर्स के साथ में इसके रेट में भी बढ़ते हैं. टेक्नो स्पार्क 9 के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मिल जाता है. इसका डिस्प्ले 6.6 inches (16.76 cm), स्टोरेज 64 GB, RAM 4 GB और कैमरा 13 MP AI Dual Camera है. इसके अलावा इसका बैटरी बैकअप भी बहुत ही बेहतर है. इस फोन में बैटरी 5000 mAh की है. 

रेडमी 10ए (Redmi 10A)

REDMI 10A 32GB + 3GBRAM और 4GBRAM+64GB फोन दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध है. इस फोन की कीमत 8,500 रुपये से शुरू होती है. कई खूबियों को समेटे इस फोन में 6.53 इंच 720p IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और जिसका रिफ्रेशिंग रेट 60HZ है. इस फोन में आपको Octa Core Processor दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड में 11 बेस्ड MIUI 12.5 OS पर रन करता है. इस फोन में अगर कैमरे की बात करें तो रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट का कैमरा 5MP का दिया गया है. कम्पनी ने फोन की बैटरी पर काफी काम किया है और इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. यह स्मार्टफोन बाजार में चारकोल ब्लैक, सी ब्लू और साल्ट ग्रे कलर में उपलब्ध है.

रियलमी नार्ज़ो 50ए (Realme Narzo 50A)

Realme कम्पनी की तरफ से Realme Narzo 30A से थोड़ा ऊपर उठकर पेश किया गया है. प्रीमियम डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन कई आकर्षक डिजाइन को अपने में समेटे हुए है. यह फोन महज 207 ग्राम का है. इसकी डिस्प्ले की साइज 6.6 इंच है और फुल एचडी+ का रिजोल्यूशन, हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन को भी दिया जा रहा है. इस फोन में इसकी 600nits की पीक ब्राइटनेस की दी जा रही है. बहुत ही कम दाम में उपलब्ध यह स्मार्टफोन नॉर्मल गेमिंग और वर्क के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. यह फोन मार्केट में 10,499 रुपये में उपलब्ध है. इस फो में अगर बैटरी की बात की जाए तो अल्ट्रा सेविंग मोड के साथ में 5000 mAh की बैटरी दी जा रही है. इसमें Powerful Unisoc T612 प्रोफेसर दिया गया है. अगर कैमरे की बात की जाए तो इसमें 50MP AI Triple Rear Camera दिया जा रहा है. इसके अलावा फ्रंट का कैमरा 8MP का है.

यह भी पढ़ें :- नोकिया जी60 5जी या फिर नथिंग फोन वन, किस स्मार्टफोन को खरीदने में है समझदारी? देखें कंपेरिजन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget