एक्सप्लोरर

'बॉस' के मैसेज का जवाब देने में बरतें सावधानी, साइबर ठगों ने लगाया चूना, हुआ 56 लाख का नुकसान

बेंगलुरु में एक कंपनी के अकाउंटेट को MD के रूप में मैसेज करके ठगों ने 56 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. ठगी का पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है.

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. जरा-सी चूक भारी नुकसान का कारण बन सकती है. ऐसा ही बेंगलुरु की एक कंपनी में अकाउंटेट का काम करने वाली महिला के साथ हुआ. साइबर ठगों ने कंपनी का MD बनकर अकाउंटेट को मैसेज किया और कंपनी के अकाउंट से एक बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली. ठगी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है.

कैसे हुई ठगी?

5 दिसंबर को बेंगलुरु में स्थित एक टेक कंपनी की चीफ अकाउंटेंट ऑफिसर (CAO) के पास ठगों ने MD बनकर मैसेज किया. उन्होंने WhatsApp पर कंपनी के MD की फोटो लगा रखी थी. इस मैसेज में लिखा हुआ था कि मैं कंपनी का MD हूं और एक प्रोजेक्ट को फाइनल किया है, जिसके लिए 56 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा. कंपनी के अकाउंट से यह पैसा भेजना है.

मैसेज पर भरोसा करते हुए CAO ने नकली MD बने ठगों के दिए अकाउंट्स में पैसा ट्रांफर कर दिया. ट्रांजेक्शन के बाद जब CAO ने कंफर्म करने के लिए MD को मेल किया तो उसे पता चला कि WhatsApp मैसेज वाला नंबर किसी और का है और MD ने उसे कोई मैसेज नहीं भेजा था. इसके बाद क्राइम पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

रैकेट चलाने वाले कई लोग गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि यह पैसा कई बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो चुका है. इनमें से एक अकाउंट हैदराबाद के रहने वाले साई कुमार का है. पुलिस उसके पास पहुंची तो उसने बताया कि उसने एक गैंग के कहने पर यह अकाउंट खोला है और हर ट्रांजेक्शन के बाद उसे 10,000-15,000 रुपये दिए जाते हैं. पुलिस उसकी मदद से गैंग चलाने वाली गरिश्मा नाम की महिला तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पिछले 6 महीने से ऐसे रैकेट चलाने की बात कबूली की है.

ये भी पढ़ें-

अब इन लोगों की खैर नहीं! सरकार तैयार कर रही लिस्ट, 3 साल तक नहीं मिलेगा नया सिम कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
क्या होते हैं Anti-Reflective स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करते हैं काम और क्या होते हैं इसके नुकसान
क्या होते हैं Anti-Reflective स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करते हैं काम और क्या होते हैं इसके नुकसान
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट
Apple यूजर्स की मौज! अब इस नए डिस्प्ले के साथ आएगा नया iPad Mini, जानें पूरी जानकारी
Apple यूजर्स की मौज! अब इस नए डिस्प्ले के साथ आएगा नया iPad Mini, जानें पूरी जानकारी

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget