एक्सप्लोरर

Scam Alert: आपके फोन से पर्सनल और बैंकिंग डिटेल चुरा रहे फोटो एडिटर ऐप, इंस्टॉल करते वक्त बरतें सावधानी

Scam Alert: फोटो को बेहतर बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग इमेज एडिटर ऐप का सहारा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इस तरह के ऐप से आपको और आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुंच सकता है.

Scam Alert : इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) पर फोटो (Photo) पोस्ट करने की वजह से आजकल लोगों में फोटो क्लिक करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. लोग फोटो क्लिक करने के बाद उसे आकर्षक बनाने के लिए उसे एडिट करके कई तरह के इफेक्ट्स डालते हैं. फोटो एडिट करने के लिए अधिकतर लोग अलग-अलग इमेज एडिटर ऐप (Image Editor App) का सहारा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इस तरह के ऐप (App) से आपको और आपके स्मार्टफोन (SmartPhone) को नुकसान पहुंच सकता है.

क्या है खतरा

दरअसल इस तरह के ऐप आपके स्मार्टफोन से पर्सनल डेटा (Personal Data), बैंकिंग डिटेल्स (Banking Details) और अन्य जानकारी चुरा सकते हैं. इसके अलावा आपके फोन में मैलवेयर (Malware) और वायरस (Virus) के आने का खतरा भी रहता है. ऐसी स्थिति में आपका फोन हैक (Hack) हो सकता है.

ये भी पढ़ें : Feature Phone: 4G फीचर फोन खरीदना है तो ये हैं आपके पास ऑप्शन, शुरुआती कीमत 1499 रुपये

कैसे करते हैं खेल

समय-समय पर इस तरह के कई ऐप्स में खतरनाक मैलवेयर और वायरस मिलते रहते हैं. इनकी वजह से गूगल (Google) इन्हें अपने प्ले स्टोर (Play Store) से हटाता भी रहता है, लेकिन साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) हर बार नए-नए रूप में ऐप को लॉन्च (Launch) कर देते हैं. इन ऐप्स को जब आप फोन में इंस्टॉल (Install) करते हैं तो ये आपसे कॉन्टैक्ट (Contact), कॉल लॉग (Call Log), मीडिया (Media), लोकेशन (Location) और कुछ अन्य एक्सेस मांगते हैं. आप इन्हें ये एक्सेस दे भी देते हैं. इसके बाद ही ये आपका डेटा चुराने लगते हैं.

ये भी पढ़ें : Google Search Tips: गूगल सर्च के दौरान न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो हो सकती है जेल

बरतें ये सावधानी

अगर आप इस तरह के ऐप (App) से होने वाले खतरे से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी.

  • सबसे पहले तो ये कि आप इस तरह के इमेज एडिटर ऐप को इंस्टॉल करने से बचें.
  • आपके फोन में ही फोटो को एडिट करने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं.
  • अगर ऐप इंस्टॉल भी करना है तो उन ऐप को चुनें जिन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इंस्टॉल कर रखा है और जिन पर कमेंट भी अच्छे हैं.
  • ऐप इंस्टॉल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपने इन्हें किसलिए डाउनलोड किया है और उसी से संबंधित एक्सेस दें. निजी जानकारी वाले सेक्शन को एक्सेस करने की अनुमति न दें.
  • समय-समय पर गूगल द्वारा बैन किए गए ऐप की लिस्ट भी देखते रहें, ताकि आपको पता चल सके कि आपके पास जो ऐप है कहीं वो भी उनमें शामिल तो नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget