एक्सप्लोरर

Social Media Ban: बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया! ऑस्ट्रेलिया ने उठाया सख्त कदम

Social Media: ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिससे बच्चों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

Social Media Ban for Children under 16: ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की संसद में इस बिल को भारी समर्थन के साथ पास किया गया.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Anthony Albanese की सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल के पक्ष में 102 और विरोध में सिर्फ 13 वोट पड़े. Reuters की ख़बर के मुताबिक Google और Meta जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने इस पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन यह कानून सोशल मीडिया को लेकर दुनिया के सबसे सख्त नियमों में से एक माना जा रहा है. Senate में इस बिल पर चर्चा बुधवार को ही होनी है और सरकार इसे साल के आखिरी संसदीय दिन यानी गुरुवार तक पास करवाने का लक्ष्य रख रही है.

बैन की शुरुआत कब हुई?

सोशल मीडिया पर बच्चों के इस्तेमाल को लेकर यह प्रस्ताव तब आया जब संसद में इस मुद्दे पर भावुक चर्चा हुई. कई माता-पिता ने गवाही दी कि उनके बच्चों ने साइबर बुलिंग के चलते खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे कदम उठाए. इसके बाद यह विषय गंभीर बहस का मुद्दा बन गया.

जहां युवाओं के अधिकारों के समर्थक इस कानून को बच्चों की आवाज दबाने जैसा बता रहे हैं, वहीं माता-पिता का मानना है कि बच्चे इतनी छोटी उम्र में इंटरनेट की दुनिया को सुरक्षित तरीके से समझने में सक्षम नहीं हैं.

टीनएजर्स ने भी अपनी चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया बैन करना समस्याओं का समाधान नहीं है और इससे उनके दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने के तरीके खत्म हो जाएंगे.

बैन लागू होने के बाद क्या होगा?

प्रधानमंत्री Albanese ने सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरों को उजागर करते हुए इस कानून के लिए समर्थन जुटाया है. उनका मानना है कि यह कदम आगामी चुनाव से पहले उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल बना सकता है.

बिल के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए age-verification measures लागू करने होंगे. जो कंपनियां इसका पालन नहीं करेंगी, उन्हें A$49.5 मिलियन (करीब $32 मिलियन) तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा 16 साल से कम उम्र वालों बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने के बाद age-verification system का परीक्षण किया जाएगा, जिसमें बायोमैट्रिक या सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Senate की एक कमेटी ने इस सप्ताह बिल को मंजूरी दी है, लेकिन इसमें यह शर्त जोड़ी गई है कि प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स से पासपोर्ट या डिजिटल आईडी जैसी निजी जानकारी देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.

बैन को मिलना जनता का समर्थन

एक YouGov survey के अनुसार, इस बैन को 77% ऑस्ट्रेलियाई जनता का समर्थन प्राप्त है, जो अगस्त में 61% था. Australian Broadcasting Corporation और Rupert Murdoch's News Corp जैसी मीडिया कंपनियों ने भी इस प्रतिबंध का समर्थन किया है.

News Corp ने "Let Them Be Kids" नाम से एक अभियान चलाया और बताया कि यह कदम बच्चों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से बचाएगा. इस बिल के पास होने से ऑस्ट्रेलिया में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

PAN vs PAN 2.0: पुराने और नए पैन कार्ड में क्या और कितना अंतर हैं? जानें पूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Meta पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना, यूजर्स की प्राइवेसी से किया समझौता
Meta पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना, यूजर्स की प्राइवेसी से किया समझौता
53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget