एक्सप्लोरर

चंद दिनों में निपटेगा हफ्ते भर का काम! बिल गेट्स ने गिनाए AI के फायदे

Bill Gates on AI: बिल गेट्स ने AI से नौकरियों के खत्म होने के डर पर कहा कि इससे हमें घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा होता आ रहा है. जब पर्सनल कंप्यूटर आए तब भी दफ्तरों में काम करने का तरीका बदला था,

Bill Gates on Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक्सपर्ट्स अपनी अलग-अलग राय रखते हैं, जिसके बाद एक नई बहस शुरू हो गई है. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का कहना है कि AI इंसानों को अपना काम आसान बनाने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि एआई आने के बाद इंसान अगर हफ्ते में सिर्फ तीन दिन काम करेंगे तो इसका फायदा बढ़ जाएगा. 

बिल गेट्स ने ये सभी बातें AI के बारे में एक इंटरव्यू में कहीं. गेट्स का कहना है कि एआई के आने से अगर इंसान एक हफ्ते का काम सिर्फ तीन दिन में करेंगे तो इसका सीधा-सीधा फायदा इंसानों को ही होने वाला है. इतना ही नहीं उन्होंने चैटजीपीटी को लेकर कहा कि मुझे शुरुआत में उम्मीद नहीं थी कि ChatGPT इतनी अच्छी तरह से यूजर्स के सवालों का जवाब देगा.

'ये जरूरी नहीं कि सबकी नौकरियां चली जाएं...'

बिल गेट्स ने एआई से नौकरियों के खत्म होने के डर को लेकर कहा कि इससे हमें घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा होता आ रहा है, जब पर्सनल कंप्यूटर आए तब भी दफ्तरों में काम करने का तरीका बदला था, लेकिन इससे दफ्तर बंद नहीं हुए थे और लोगों की नौकरियां भी नहीं गई थीं. इसी तरह AI भी हमारे काम करने के तरीके को बदल देगा. गेट्स ने आगे कहा कि इसके लिए हमें कुछ चीजें सीखनी होंगी, खुद को इसके हिसाब से ढालना और तैयार करना होगा. ये जरूरी नहीं है कि सबकी नौकरी चली जाएगी. 

इससे पहले बिल गेट्स ने अमेरिका की नॉर्थ एरिजोना यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने युवा दिनों में मुझे केवल काम करना पसंद था और अपने जवानी के दिनों में मैं छुट्टी लेने में विश्वास नहीं रखता था. मुझे वीकेंड पर भी विश्वास नहीं था और मैं हर वक्त केवल काम करता रहता था. 

यह भी पढ़ें:-

Meta AI Chatbot हुआ रिलीज, ChatGPT और Gemini को मिलेगी कड़ी टक्कर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget