एक्सप्लोरर

AI बताएगा कब होगी आपकी मौत? इस Death Calculator से लगेगा तारीख और टाइम का पता!

Death Prediction: गीता की ये लाइन तो आप बखूबी जानते होंगे कि संसार में जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है. हालांकि अब तक मृत्यु का समय जान पाना संभव नहीं था...

AI Death Prediction: अगर दुनिया में जन्म लिया है तो मरना भी तय है. किसी भी शख्स की मौत को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता. आने वाले वक्त में क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता. हालांकि लगातार बदलती तकनीक से बहुत कुछ असंभव लगने वाला संभव होने लग गया है. अभी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस यानी एआई का दौर चल रहा है, जो नए-नए कारनामों से सबको हैरान कर रहा है. इसके अपडेट होने के साथ-साथ ही तेजी से इंसानों की दुनिया भी बदलती जा रही है. अब एआई के जरिए लोगों की मौत की तारीख और समय की भविष्यवाणी का पता लगाया जा रहा है. 

भले ही यह डरावना हो, लेकिन बहुत से लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनकी मौत कैसे और कब होगी? इसके जवाब के लिए लोग एस्ट्रोलॉजर्स के पास भी जाते हैं, लेकिन इसका सटीक जवाब उन्हें नहीं मिल पाता. यूरोपीय देश डेनमार्क में वैज्ञानिक एआई तकनीक का इस्तेमाल कर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आपकी मौत कब हो सकती है. 

किस तरह काम करता है 'डैथ कैलकुलेटर'?

डेनमार्क में वैज्ञानिक लाइफ2वेक नाम के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत वैज्ञानिक यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि तकनीक कितनी अद्भुत हो सकती है, लेकिन वे इससे होने वाले खतरों के बारे में भी चेतावनी दे रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के जरिए वैज्ञानिक ये जानना चाहते हैं कि वो स्वास्थ्य और सामाजिक घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं या नहीं. 

कौन सी टेक्नोलॉजी होती है इस्तेमाल

टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी पर बेस्ड एक 'डेथ कैलकुलेटर' तैयार किया है. इस डेथ प्रीडिक्टर को लेकर दावा किया गया है कि ये किसी व्यक्ति की जीवन की अवधि को बेहद सटीकता से बता सकता है. आसान भाषा में कहें, तो ये डेथ प्रीडिक्टर किसी इंसान को बता सकता है कि वह कितने साल जीने वाला है. एक तरह इंसान को अपनी एक्सपायरी डेट ही मिल जाएगी. वैज्ञानिकों का इसको लेकर कहना है कि ये प्रोजेक्ट भी चैटजीपीटी की तरह ही एक एल्गोरिदम और डेटा पर काम करता है.

टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क (डीटीयू) के प्रोफेसर स्यून लीमैन (Sune Lehmann) ने इसके बारे में समाचार एजेंसी AFP को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के लिए 2008 से 2020 तक 60 लाख लोगों से जुड़े स्वास्थ्य और लेबर मार्केट डेटा का विश्लेषण किया गया. इसके जरिए डेट प्रीडिक्टर ने 78 फीसदी सटीकता के साथ सही डेटा दिखाया है. लीमैन बताते हैं कि यह किसी भी चीज की भविष्यवाणी कर सकता है. हमने हर व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का सीक्वेंस तैयार किया और विश्लेषण के लिए चैटजीपीटी के पीछे की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें:-

Android यूजर्स की मौज! WhatsApp के इस फीचर के बाद बदल गया पूरा लुक 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget