एक्सप्लोरर

iPhone में ऐप स्टोर के अलावा भी दूसरे ऐप्स कर पाएंगे डाउनलोड, iOS 17.2 में मिलेगा ऑप्शन

Sideload Apps: एप्पल iPhone यूजर्स को ऐप्स को साइडलोड करने का ऑप्शन iOS 17.2 में दे सकती है. इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है.

iOS 17.2 beta hints sideload apps: एप्पल ने यूरोपीय यूनियन के आदेश को फॉलो करते हुए अपने iPhone में लाइटनिंग पोर्ट के बदले यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया है. अब कंपनी iOS 17.2 में लोगों को ऐप्स को साइड लोड करने का ऑप्शन दे सकती है. इस बात की जानकारी iOS 17.2 के बीटा वर्जन के एक कोड से सामने आई है जिसे 9टू5Mac ने रिपोर्ट किया है. एकबार फिर एप्पल EU के आदेश को फॉलो करने जा रही है.

दरअसल, यूरोपीय संघ का डिजिटल बाज़ार अधिनियम (डीएमए) निष्पक्ष और खुले डिजिटल बाज़ार सुनिश्चित करने के लिए "गेटकीपर्स" के लिए दायित्वों की एक श्रृंखला निर्धारित करता है.  यानि कुछ रूल्स बनाए गए हैं. एप्पल भी गेटकीपर के रूप में नामित कंपनियों में से एक है और डीएमए के अनुसार, इसे अपने यूजर्स को कंपनी के ऐप स्टोर के बाहर से ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति देना शुरू करना होगा. इसी नियम को अब एप्पल फॉलो कर रही है.

वर्तमान में ऐसे साइडलोड कर सकते हैं ऐप्स 

वर्तमान में अगर आपको एप्पल के iPhone में ऐप स्टोर के अलावा दूसरे ऐप्स डालने हैं तो आपको इसे जेलब्रेक करना होगा. लेकिन अब, 9to5Mac को iOS 17.2 बीटा कोड में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो बताते हैं कि Apple यूजर्स को अपने iOS उपकरणों पर ऐप्स को साइडलोड करने की अनुमति देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जल्द लोगों को ये सुविधा मिल सकती है. हो सकता है कि कंपनी iOS 17.2 के स्टेबल वर्जन में ये अपडेट लोगों को दे.

खुद का ऐप स्टोर बना सकते हैं डेवलपर्स 

बता दें, iOS 17.2 में एक सार्वजनिक ढांचा है जिसे "प्रबंधित ऐप वितरण" कहा जाता है. 9to5Mac के एपीआई के विश्लेषण के आधार पर उन्होंने पाया कि इसमें सिस्टम में एक एक्सटेंशन एंड पॉइंट घोषित किया गया है. इसका मतलब है कि अन्य ऐप्स इस प्रकार के एक्सटेंशन बना सकते हैं. 9to5Mac को एक   अन्य अप्रयुक्त पात्रता भी मिली जो थर्ड पार्टी ऐप्स को अन्य ऐप्स इंस्टॉल करने की अनुमति देती है. आसान शब्दों में कहें तो ये डेवलपर्स को अपने स्वयं के ऐप स्टोर बनाने की अनुमति देगा.

फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि एप्पल इस बदलाव को कब लाइव करेगा. एप्पल के पास EU के आदेश को फॉलो करने के लिए मार्च 2024 तक का समय है. खबर है कि एप्पल अपने ऐप स्टोर की यथास्थिति को बनाए रखने के प्रयास में यूनियन से अपील करने की भी उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें:

AI CEO: दुनिया की पहली AI सीईओ बनी मीका, मस्क और जुकरबर्ग से बेहतर होने का किया दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget