एक्सप्लोरर

खराब परफॉर्मेंस, ऐप फ्रीज और ना जानें क्या-क्या! iOS 18 बीटा वर्जन इंस्टाल करने से पहले जान लें ये बातें

Apple iOS 18 Beta Version: अगर आप अपने फोन में आईओएस 18 का बीटा वर्जन डाउनलोड करने जा रहे हैं तो इससे पहले आपके लिए कुछ जरूरी बातें जानना बेहद जरूरी हैं.

Apple iOS 18 Update: एप्पल ने अपने बड़े इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस (WWDC 2024) के दौरान iOS 18 अपडेट लॉन्च किया. यह अपडेट यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. iOS 18 का डेवलपर वर्जन रोलआउट हो चुका है. जहां यूजर्स इस अपडेट को लेकर काफी उत्साहित हैं वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि इसके बीटा वर्जन को डाउनलोड करने के बाद ये आपके आईफोन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. आइए जानते हैं 

एप्पल के इस नए अपडेट iOS 18 में यूजर्स को कई बड़े फीचर मिलने वाले हैं, जिसमें यूजर्स प्राइवेसी, स्लो चार्जिंग, पासवर्ड भूलने जैसी समस्या को सुलझाने के लिए नए-नए अपडेट्स हैं. अगर आप भी अपने फोन में आईओएस 18 का बीटा वर्जन इंस्टाल करने जा रहे हैं तो एक बार ये जरूर पढ़ लें.  

ऐप हो सकते हैं बंद

एप्पल यूजर्स नए वर्जन को यूज करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. लेकिन लेटेस्ट वर्जन उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करते समय एप्पल यूजर्स के ऐप बंद हो सकते हैं. इसके अलावा ऐप के फ्रीज होने की भी समस्या आ सकती है. यहीं नहीं लेटेस्ट वर्जन के इस्तेमाल से आपके iphone के परफोर्मेंस को लेकर भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

Apple Intelligence फीचर्स आने में लगेगा अभी समय

एप्पल यूजर्स  Apple Intelligence फीचर्स के आने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी के मुताबिक इस फीचर को आने में अभी कुछ और हफ्तों का समय लग सकता है. मतलब एप्पल यूजर्स को अभी और इंतेजार करना पढ़ सकता है. बता दें कि लेटेस्ट iOS 18 वर्जन लैग्स और बग्स से भरा हुआ है. जिसके चलते बीटा वर्जन को डाउनलोड करने के साथ ही क्रैश होने की समस्या बनी रहेगी. 

यूजर्स के लिए रिलीज होगा मल्टीपल बीटा वर्जन

iPhone में आने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए एप्पल फाइनल आईओएस रिलीज करने से पहले मल्टीपल बीटा वर्जन को पेश करेगा. जानकारी के मुताबिक एप्पल अपने नए आईफोन लाइनअप के साथ इस वर्जन को पेश कर सकती है. जिसके इसी साल आने की उम्मीद है. ये बीटा वर्जन से ज्यादा बेहतर और स्टेबल होगा.

यह भी पढ़ें:-

दिल थाम लीजिए! जल्द आ रहा Samsung Galaxy Z Fold 6, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Cache का काम क्या है, जानें कब हटाना सही?
Phone Cache का काम क्या है, जानें कब हटाना सही?
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
'बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो
'बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी
अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी
घर की छत पर उगाई जा सकती है हरी प्याज, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर की छत पर उगाई जा सकती है हरी प्याज, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget