एक्सप्लोरर

Apple WWDC Event 2024: iOS 18, पासवर्ड्स एप और AI को लेकर बड़े ऐलान, कल आयोजित होगा एप्पल का बड़ा इवेंट

WWDC Event 2024: एप्पल का यह इवेंट 10 जून से 14 जून तक चलेगा. इस इवेंट में कई खास अपडेट्स सामने आने वाले हैं. AI फीचर्स से लेकर आईओएस 18 तक कई बड़ी चीजों से पर्दा उठ सकता है.

Apple WWDC Event 2024: एप्पल का WWDC इवेंट कल यानी 10 जून को आयोजित किया जाएगा, जो कि 14 जून तक चलने वाला है. पिछले 3 सालों की बात करें तो यह इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा था,  जिसके बाद इस साल यह ग्राउंड पर किया जाएगा हालांकि इसका प्रसारण ऑनलाइन ही होगा. एप्पल की घोषणा के अनुसार, WWDC 2024 भारतीय समयानुसार 10 जून को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. आइए जानते हैं कि इस इवेंट में क्या खास होने वाला है. 

पासवर्ड्स ऐप

Apple WWDC 2024 इवेंट में कई खास अपडेट्स सामने आने वाले हैं. एप्पल एक पासवर्ड मैनेजर ऐप पर काम कर रहा है जो कि आईफोन के साथ ही मैकबुक के लिए भी होगा. एप्पल के पासवर्ड मैनेजर ऐप का नाम 'पासवर्ड्स' होगा. इस ऐप के आने के बाद यूजर्स के कई काम आसान होने वाले हैं. ऐप से किसी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर पर लॉगइन प्रोसेस आसान हो जाएगा. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ऐप को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है बल्कि ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपनी रिपोर्ट में इस ऐप को लेकर बताया है. 

iOS 18 और AI फीचर्स

एप्पल काफी टाइम से जेनरेटिव एआई पर काम कर रहा है. इस इवेंट में कंपनी iOS 18, iPadOS 18, watchOS के लिए अपडेट और लेटेस्ट वर्जन पेश कर सकती है. इसके अलावा डेवलपर्स और उनके ऐप्स और गेम को बेहतर बनाने के लिए एप्पल नए टूल, फ्रेमवर्क और सुविधाओं को पेश करेगा. सबसे बड़ी चीज इस बार यही है कि एप्पल एआई को लेकर क्या बड़ी घोषणा करेगा.

एप्पल इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी OpenAI के साथ मिलकर काम कर रही है और 10 जून को आयोजित होने वाले इवेंट में कई AI फीचर्स की घोषणा कर सकती है. जानकारी के मुताबिक, iOS 18 में सबसे खास AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन

iOS 18 के साथ वॉयस मेमो ऐप में AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन मिल सकता है, जिससे कंटेंट रिकॉर्ड करना आसान हो जाएगा. इसमें इमोजी के लिए भी एक नया AI टूल मिलेगा, जिसका उपयोग करके यूजर्स अपने अनुसार आईफोन पर किसी इमोजी को जनरेट कर सकेंगे. पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी एप्पल इवेंट में सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. इसके अलावा iOS 18 के लिए कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Youtube से साल में कितने पैसे कमाते हैं Mr Beast? T-Series को छोड़ा पीछे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget