एक्सप्लोरर

iPhone 14 Plus के कैमरा में आ रही है दिक्कत? अब Apple फ्री में करेगा रिपेयर, जानें पूरा प्रोसेस

Apple Free Repair Program: अगर आपके पास iPhone 14 Plus है और उसके कैमरा फीचर्स में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो एप्पल आपके फोन को बिल्कुल मुफ्त में ठीक कर सकता है. आइए हम इसका प्रोसेस बताते हैं.

iPhone 14 Plus इस्तेमाल करने वाले कुछ यूज़र्स ने पिछले कुछ दिनों में अपने इस फोन के कैमरों में आ रही समस्याओं की शिकायत की है. अब एप्पल ने इसके लिए एक बड़ा कदम उठाया है. एप्पल ने iPhone 14 Plus मॉडल्स के लिए एक फ्री रिपेयर प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा मॉडल्स के कैमरों में आ रही समस्याओं को ठीक किया जाएगा.

iPhone 14 Plus फ्री में होगा रिपेयर

इस प्रोग्राम के तहत, उन iPhone 14 Plus यूनिट्स को मुफ्त में रिपेयर किया जाएगा, जिनके कैमरे में प्रीव्यू इमेज दिखाई नहीं देती. यह ध्यान देने वाली बात है कि ऐसी समस्या iPhone 14 Plus के सिर्फ उन्हीं मॉडल्स में देखने को मिल रही है, जो 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2024 के बीच में बने हैं.

अगर आपके iPhone 14 Plus फोन के कैमरा में भी ऐसी कोई दिक्कत आ रही है तो एप्पल अपने अधिकृत सर्विस सेंटर पर मुफ्त में आपके आईफोन को ठीक करेगा. हालांकि, इसके लिए आपको यह चेक करना होगा कि आपका iPhone 14 Plus मुफ्त में ठीक होने के लिए एलिजिबल है या नहीं. इसके लिए आपको एप्पल की सपोर्ट वेबसाइट पर जाकर अपने फोन का सीरियल नंबर दर्ज करना होगा.

इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो

अपने फ़ोन का सीरियल नंबर जानने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा:- Settings > General > About में जाएं. यहां आपको आपके फोन मॉडल का यूनिक सीरियल नंबर मिल जाएगा. इसके बाद सीरियल नंबर को कॉपी कर एप्पल की सपोर्ट वेबसाइट पर पेस्ट करके चेक करें कि क्या आपका डिवाइस मुफ्त रिपेयर होने के योग्य है या नहीं.

इसके अलावा, अगर आपके डिवाइस में कैमरे के अलावा कोई अन्य समस्या है, जैसे कि क्रैक्ड ग्लास, तो पहले उस समस्या को ठीक कराना होगा. कैमरा समस्या के लिए रिपेयर केवल तभी मुफ्त है जब आपके फोन में हुई बाकी कोई भी डैमेज या खराबी पहले से ठीक हो चुकी हों.

एप्पल के अनुसार, इस फ्री रिपेयर प्रोग्राम के तहत तीन साल तक की वारंटी दी जाएगी, जो खरीदारी की तारीख से गिनी जाएगी. साथ ही, जो ग्राहक पहले से ही इस समस्या के कारण भुगतान करके कैमरा रिपेयर करवा चुके हैं, वे एप्पल से रिफंड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max Redeem Codes Today: 4 नवंबर 2024 के 100% स्पेशल कोड्स, ऐसे करें रिडीम और फ्री आइटम्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 4 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 4 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता
AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता
iPhone 18 और लॉन्च डेट दोनों में 9 नंबर, Apple के लिए शुभ या खतरे की घंटी?
iPhone 18 और लॉन्च डेट दोनों में 9 नंबर, Apple के लिए शुभ या खतरे की घंटी?
महंगा Mic खरीदने से पहले जानें, iPhone का ये Audio Feature
महंगा Mic खरीदने से पहले जानें, iPhone का ये Audio Feature

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका

Embed widget