एक्सप्लोरर

सस्ते में खरीदना है iPhone तो यहां Apple के प्रोडक्ट्स पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Apple Days Sale 2024: नए साल के जश्न में Apple Days Sale के तहत iPhones सहित कई Apple प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही है.

Apple Days Sale 2024: नए साल के जश्न में Apple Days Sale के तहत iPhones सहित कई Apple प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही है. यह सेल 29 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक चलेगी और इसे आप विजय सेल्स (Vijay Sales) के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं. इस सेल में iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16, MacBook, Apple Watch Series 10, और Apple AirPods 4 पर शानदार डील्स उपलब्ध हैं. इसके अलावा, ग्राहक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं. आइए, जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.

Apple Days Sale Offer

iPhone 16 की शुरुआती कीमत ₹66,900 है, जबकि iPhone 16 Plus ₹75,490 में उपलब्ध है. इन दोनों मॉडल्स पर ₹4,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 16 Pro ₹1,03,900 में और iPhone 16 Pro Max ₹1,27,650 में खरीदा जा सकता है. इन पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है. iPhone 15 की कीमत ₹57,490 से शुरू होती है और iPhone 15 Plus ₹66,300 में उपलब्ध है. इन दोनों पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. iPhone 14 ₹48,990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जिस पर ₹1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 13 अब तक की सबसे कम कीमत ₹42,900 में उपलब्ध है, और इस पर भी ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट है.

अन्य ऑफर

iPad 10th Gen सिर्फ ₹29,499 में खरीदा जा सकता है, जबकि iPad Air ₹50,499 की कीमत पर उपलब्ध है. MacBook Air, MacBook Pro और Apple Watch Series 10 पर भी आकर्षक छूट और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. यह सेल Apple प्रोडक्ट्स खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है. अगर आप नए साल में Apple डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सही समय साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

अब Youtube चलाना होगा और भी आसान! जल्द मिलने वाला है ‘Play Something’ बटन

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget