एक्सप्लोरर

अब Youtube चलाना होगा और भी आसान! जल्द मिलने वाला है ‘Play Something’ बटन

यूट्यूब ने एंड्रॉयड ऐप पर नया 'प्ले समथिंग' बटन टेस्ट करना शुरू किया है. यह बटन वीडियो सुझाव देकर यूज़र्स को नया कंटेंट खोजने में मदद करता है और बार-बार स्क्रॉल करने की ज़रूरत को कम करता है.

Youtube Play Something: यूट्यूब ने एंड्रॉयड ऐप पर नया 'प्ले समथिंग' बटन टेस्ट करना शुरू किया है. यह बटन वीडियो सुझाव देकर यूज़र्स को नया कंटेंट खोजने में मदद करता है और बार-बार स्क्रॉल करने की ज़रूरत को कम करता है. इस बटन पर क्लिक करने से यूट्यूब यूजर की पसंद के आधार पर एक वीडियो चलाता है. इससे यूट्यूब को चलाना और भी मजेदार हो जाएगा. इससे लोगों को बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि इस फीचर के आने के बाद लोगों को उनके मनपसंद वीडियोज एक के बाद एक दिखने लगेंगे.

'प्ले समथिंग' बटन कैसे काम करता है?

एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह बटन यूट्यूब ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में फ्लोटिंग एक्शन बटन (FAB) के रूप में दिखता है. इसमें एक प्ले आइकन है, जिसके बैकग्राउंड में काला रंग और टेक्स्ट सफेद रंग में है. इस बटन पर टैप करने पर यह शॉर्ट वीडियो या सामान्य लंबे वीडियो चलाता है. हालांकि, लंबे वीडियो पोर्ट्रेट फॉर्मेट में प्ले होने से कुछ यूजर्स को असुविधा हो सकती है, और उम्मीद है कि यूट्यूब आने वाले अपडेट्स में इसे सुधार देगा.

इस बटन के जरिए चलने वाले क्यूरेटेड वीडियो पर आप लाइक, डिसलाइक, कमेंट, और शेयर कर सकते हैं. वीडियो स्क्रीन के दाईं ओर यह विकल्प और नीचे टाइमलाइन स्क्रबर मौजूद होता है, ठीक यूट्यूब शॉर्ट्स की तरह. लेकिन जब मिनीप्लेयर एक्टिव होता है, तब यह बटन गायब हो जाता है, जिससे नए कंटेंट देखने के लिए ऐप के मेन इंटरफेस का उपयोग करना पड़ता है. कुछ महीने पहले यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स और सुधारों की घोषणा की थी. इनमें प्लेलिस्ट के लिए थंबनेल सेट करने की सुविधा, कई एआई फीचर्स, और मिनीप्लेयर के लिए नई एक्सेसिबिलिटी सुविधाएं शामिल थीं. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस नए फीचर को सभी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है जिसके बाद यूट्यूब चलाने का अनुभव काफी हद तक बदल सकता है.

यह भी पढ़ें:

लॉन्च से पहले लीक हो गई Apple के सबसे सस्ते iPhone की कीमत! यहां जानें डिटेल्स

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget