एक्सप्लोरर

Apple ने की 18 अक्टूबर के लिए 'अनलीशेड' इवेंट की घोषणा, M1X MacBook Pros के लॉन्च की है उम्मीद

एप्पल अगला हार्डवेयर इवेंट 18 अक्टूबर को आयोजन करने वाला है. कंपनी इस मौके पर मैकबुक का पेयर, रीडिजाइन किए गए मैक-मिनी समेत तीसरी जनरेशन के एयरपॉड्स को लॉन्च कर सकती है. 

एप्पल का अगला हार्डवेयर इवेंट 18 अक्टूबर को होने वाला है. कंपनी अपने दूसरे फॉल इवेंट में नए मैकबुक का पेयर, रीडिजाइन किए गए मैक-मिनी समेत तीसरी जनरेशन के एयरपॉड्स को लॉन्च कर सकती है. 

दरअसल, आमंत्रण वीडियो में इस इवेंट को "अनलेशेड" के नाम से बताया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ये इवेंट ऑनलाइन होगा.  ऐप्पल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ग्रेग जोसविएक ने ट्वीट कर जानकारी दी है और शेयर वीडियो में एक बिंदीदार फ़ॉन्ट में "अनलेशेड" लिखा दिखाई देता है जो मिनी एलईडी तकनीक का संकेत देती है. बता दें, इवेंट 18 अक्टूबर को Apple.com पर दोपहर 1 बजे ET/10AM PT पर लाइव स्ट्रीम होगा.

मैकबुक प्रो मॉडल को जारी कर सकता है एप्पल

बता दें, पिछले कई महीनों से उम्मीद जताई जा रही है कि, एप्पल नए 14 और 16 इंच के मैकबुक प्रो मॉडल को जारी कर सकता है. इस इवेंट में इसके लॉन्च होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. कंपनी के बार में एक ये भी अफवाह है कि वो एक नए मैक मिनी पर काम कर रहा है जिसमें M1X मैकबुक प्रो के समान 64GB रैम, 10-कोर CPU और 16 या 32 ग्राफिक्स कोर हैं. इस बीच, लीकर जॉन प्रॉसेर ने बताया है कि एप्पल का एम1एक्स-पावर्ड मैक मिनी भी नई पीढ़ी के औद्योगिक डिजाइन को पेश करेगा.

नए AirPods की होगी ये खासियत

इसके अलावा, Apple पिछले डिज़ाइन किए गए AirPods की एक पेयर की घोषणा कर सकता है. जो कंपनी के मूल ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की तीसरी पीढ़ी हो सकती है. AirPods से AirPods Pro के समान डिज़ाइन को अपनाने की उम्मीद की जाती है जिसमें छोटे तने और फिर से डिज़ाइन किया गया चार्जिंग केस हो सकता है. 

यह भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri News: राकेश टिकैत बोले- पुलिस की हिम्मत नहीं कि मंत्री के बेटे से पूछताछ करे, गुलदस्तों वाला रिमांड है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget