एक्सप्लोरर

ChatGPT और Gemini को टक्कर देने आया नया AI चैटबॉट, इंसानों जैसी है इंटेलीजेंसी

Claude-3: चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक नई चैटबॉट सर्विस आ गई है. आइए हम आपको इस नई एआई टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हैं.

Claude-3 Chatbot: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी का चलन दिन-प्रतिदिन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. दुनियाभर की कई कंपनियां एआई प्रॉडक्ट्स पर काम कर रही है, और उसे लॉन्च करते जा रही है. अमेरिका की एक एआई कंपनी OpenAI ने दुनिया की पहली चैटबॉट सर्विस ChatGPT लॉन्च करके दुनिया को किसी भी सवाल का जवाब ढूंढने का एक नया विकल्प दिया.

उसके बाद गूगल ने भी अपनी चैटबॉट सर्विस Bard को लॉन्च किया, जिसका बाद में नाम बदलकर Gemini कर दिया गया. अब इन दोनों को कंप्टीशन देने के लिए एक और चैटबॉट सर्विस की शुरुआत हो गई है, जिसका नाम Claude-3 है. 

मार्केट में आया नया एआई मॉडल

Claude-3 को भी अमेरिका की ही एक एआई स्टार्ट-अप कंपनी ने लॉन्च किया है. इस कंपनी का नाम एंथ्रोपिक पीबीसी (Antrhopic PBC) है. इस कंपनी ने एक नया एआई जेनरेटिव टूल लॉन्च किया है, जिसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) पर बनाया गया है.

कंपनी ने इस चैटबॉट को लॉन्च करते हुए दावा किया है कि यह ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी से ज्यादा अच्छा चैटबॉट है. कंपनी ने लॉन्च के वक्त दिखाया कि इस चैटबॉट ने एक नहीं बल्कि बहुत सारे टेक्निकल बेंचमार्क पर जेमिनी और चैटजीपीटी दोनों को पीछे छोड़ दिया. आइए हम आपको इस चैटबॉट की खास बाते बताते हैं.

तीन अलग-अलग आर्ट मॉडल्स

कंपनी ने इस चैटबॉट को तीन अलग-अलग आर्ट मॉडल्स में पेश किया है. इनमें Claude 3 Opus, Claude 3 Sonnet, और Claude 3 Haiku का नाम शामिल है. कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से एक डेटा शेयर करते हुए लिखा है कि, ये नेक्स्ट जेनरेशन के एआई मॉडल्स हैं, और इन्होंने रिज़नींग, मैथ्स, कोडिंग, मल्टीलिंग्वल अंडरस्टैंडिंग और विज़न के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट किया है.

इन आंकड़ों में देखा जा सकता है कि Claude 3 के तीनों एआई मॉडल्स ने ओपनएआई के जीपीटी-4 और जीपीटी-3.5 के साथ-साथ जेमिनी 1.0 अल्ट्रा और जेमिनी 1.0 प्रो को भी अपनी-अपनी कैटेगरी में पीछे छोड़ दिया है.

Claude-3 की खास बातें

कंपनी ने अपने पोस्ट में Opus AI के बारे में बताया कि, यह सबसे इंटेलीजेंट मॉडल है, जो लगभग इंसानों की तरह सोचने और समझने में सक्षम है. यह बहुत सारे मुश्किल काम भी कर सकता है.

कंपनी ने अपने दूसरे मॉडल Claude-3 Haiku के बारे में बताया कि यह इंटेलीजेंस कैटेगरी में मार्केट का सबसे असरदार मॉडल है. बहुत सारे बड़े और मुश्किल कामों के लिए इसकी स्पीड सॉनेट क्लाउड 2 और क्लाउड 2.1 की तुलना में 2 गुना तेज है, जबकि ओपस की स्पीड पुराने मॉडल्स जितनी ही है.

कंपनी ने बताया कि यह मॉडल पिछले मॉडल्स की तुलना में बायोलॉजिकल और साइबर-रिलेटेड चीजों की ज्यादा जानकारियां रखता है, इसलिए इसकी समझ भी काफी बेहतर है और यह लगभग इंसानों की तरह ही काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

Facebook या Instagram में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं? आजमाएं ये ट्रिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget