एक्सप्लोरर

आपके फोन में छिपा बैठा है ये खतरनाक मैलवेयर! अकाउंट कर रहा खाली, यूजर्स के लिए अलर्ट जारी

BingoMod Malware Alert: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नये मैलवेयर के लिए अलर्ट जारी किया गया है जो कि बैंक अकाउंट से पैसे चुरा सकता है, ये SMS के माध्यम से दूसरे डिवाइस में फैल सकता है.

Android Users Alert: हैकर्स आए दिन आपको ठगने की फिराक में बैठे रहते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक नया एंड्रॉयड मैलवेयर आ गया है जो कि आपके बैंक अकाउंट से आसानी से पैसे चुरा सकता है. आपके पूरे सिस्टम फंक्शन को हैक करके डिसेबल कर सकता है और SMS के माध्यम से दूसरे डिवाइस में भी फैल सकता है. 

इस बेहद खतरनाक एंड्रॉयड मैलवेयर की जानकारी साइबरसिक्योरिटी फर्म ने दी है, जिसका नाम BingoMod है. जानकारी के मुताबिक, इस मैलवेयर को पहली बार मई 2024 में देखा गया था. यह मैलवेयर एक बार फिर एक्टिव हो गया है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस मैलवेयर से कैसे बच सकते हैं. 

इस मैलवेयर को लेकर किया गया अलर्ट

साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लीफी ने इस नए मैलवेयर BingMod के बारे में अलर्ट किया है औऱ बताया है कि ये मैलवेयर डिवाइस को संक्रमित कर रहा है. इस वायरस का नाम बिंगोमोड है जो कि मैलवेयर डाउनलोड कराने के लिए लोगों को नकली टेक्स्ट मैसेज भेजता है. हालांकि आप जैसे ही इस मैसेज को देखेंगे आपको लगेगा कि ये किसी ऑफिशियल ने ही आपको मैसेज किया है. यह खुद को एक सही एंटीवायरस के रूप में दिखाया है और लोग इसको लेकर धोखा खा जाते हैं. 

इन नामों से देखा गया मैलवेयर

बिंगोमोड मैलवेयर क्रोम अपडेट, वेबइन्फो, सिक्योरेजा वेब, इन्फोवेब और अन्य कई नामों से देखा गया है. इसे AVG एंटीवायरस के नाम से भी जाना जाता है. जब आप अपने फोन में देखेंगे तो आपको ऑफिशियल दिखने के चलते इसपर शक नहीं होगा और आप इसके जाल में फंस जाएंगे. 

इस मैलवेयर के जरिए हैकर्स एक लिंक भेजते हैं जो कि आपके पास टेक्स्ट मैसेज के जरिए आता है. आप इसे डाउनलोड करने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर देते हैं,  ऐप यूजर्स को सिक्योरिटी प्रोटेक्शन इनेबल करने के लिए एक्सेसिबिलिटी सर्विसेज को एक्टिवेट करने का निर्देश होता है. एक बार जब यूजर्स गलती से इसे अनुमति देते हैं तो मैलवेयर आपके डिवाइस में एंट्री कर जाता है. 

यह भी पढ़ें:-

5000 km दूर थे डॉक्टर, रोबोट की मदद से किया मरीज का ऑपरेशन, फेफड़े से निकाला ट्यूमर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget