एक्सप्लोरर

इस OTT प्लेटफार्म ने सालाना रिचार्ज प्लान किया सस्ता, अब सिर्फ इतने में 365 दिन मिलेगा नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट

Amazon: अगर आपको OTT ऐप्स पर मूवीज या वेब-सीरीज देखने का शौक है तो ये खबर आपके काम की है. इस OTT प्लेटफार्म ने एक सस्ता सालाना रिचार्ज प्लान पेश किया है.

Amazon Prime Lite Plan: सिनेमाघरों और टीवी में पिक्चर देखने के बजाय आज लोग OTT ऐप्स में नई मूवीज या वेब-सीरीज देखना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग मोबाइल पर ही OTT ऐप्स को देखते हैं. इस बीच OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम ने एक सस्ता सालाना रिचार्ज प्लान पेश किया है. कम्पनी ने इसका नाम अमेजन प्राइम लाइट रखा है जिसका सालाना चार्ज 999 रुपये है. वैसे अमेजन तीन तरह के प्लान पेश करता है जिसमें मंथली, क्वार्टेली और सालाना प्लान शामिल है. अभी तक कंपनी 1,499 रुपये का सालाना प्लान ग्राहकों को ऑफर करती थी जिसमें उन्हें 4K कंटेंट और 6 डिवाइसेज का सपोर्ट मिलता है.

प्राइम लाइट में सिर्फ इतने डिवाइस हैं सपोर्टेड

अमेजन ने प्राइम लाइट प्लान पहले कुछ सेलेक्टेड लोगों के लिए जारी किया था. अब कंपनी ने ये प्लान सभी के लिए रोलआउट कर दिया है. 999 रुपये के प्लान में यूजर्स को एचडी कंटेंट, 2 डिवाइसेज का सपोर्ट और फास्ट डिलीवरी सपोर्ट कंपनी की तरफ से मिलेगा. प्राइम लाइट में यूजर्स को Ads भी देखने को मिलेंगे. 

अमेजन के अलावा Netflix भी अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने के लिए सब्सक्रिप्शन के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है. कंपनी ने चुनिंदा देशो में पासवर्ड शेयरिंग को खत्म कर दिया है ताकि हर कोई अपना सब्सक्रिप्शन खरीद सके. पासवर्ड या अकाउंट शेयरिंग पर कार्रवाई अभी भारत में नहीं हो रही है क्योंकि 
नेटफ्लिक्स की स्थिति भारत में उतनी मजबूत नहीं है. अमेजन की तरह नेटफ्लिक्स भी अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक विज्ञापन-समर्थित स्ट्रीमिंग यानि Ads को प्लेटफार्म पर लाने की सोच रहा है ताकि प्राइस में कुछ कमी लाई जा सके.  

Jio का सालाना प्लान

रिलायंस जियो ने आईपीएल खत्म होते ही जियो सिनेमा के लिए सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया था. इसकी कीमत भी अमेजन की तरह ही है. कंपनी 999 रुपये का JioCinema Premium प्लान ग्राहकों को ऑफर करती है जिसमें वे HBO और Warner Bros से जुड़े कंटेंट देख सकते हैं. इस प्लान के तहत  यूजर्स 4 डिवाइसेज पर कंटेंट स्ट्रीम और उसे 4K रिजॉल्यूशन में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Twitter पर पता चलेगा कहां हैं नौकरी के मौके, कंपनी ला रही है जॉब लिस्टिंग फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा? 7 बड़े अपग्रेड की पूरी लिस्ट
iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा? 7 बड़े अपग्रेड की पूरी लिस्ट
GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?
GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?
क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?
क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?
बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?
बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
भारत फिर लगाएगा शतक, एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत फिर लगाएगा शतक, एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी, जानें- कब होगी रिलीज?
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की एंट्री, क्या बिगाड़ेंगे समीकरण?
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की एंट्री, क्या बिगाड़ेंगे समीकरण?
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
Embed widget