एक्सप्लोरर

जियो यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर, सिर्फ 100 रुपये में पाएं 90 दिनों तक फ्री jioHotstar और 5GB डेटा, जानें प्लान में क्या है खास

Reliance Jio Plan: जियो के 100 रुपये वाले ऑफर के जरिए आप बिना कोई भारी-भरकम रिचार्ज किए, जियोहॉटस्टार के शानदार शो और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं.

अगर आप जियो यूजर हैं और ओटीटी कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार ऑफर आ गया है. अब केवल 100 रुपये में आप तीन महीने तक Jio hotstar का मजा ले सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के. इस खास डेटा पैक के साथ आपको हाई स्पीड 5GB डेटा भी मिलेगा, जो मौजूदा रिचार्ज प्लान में जुड़कर काम करेगा.

क्या है खास 100 रुपये वाले जियो प्लान में?

जियो का ये नया स्पेशल डेटा पैक सिर्फ 100 रुपये में आता है. इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको जियोहॉटस्टार का एक्सेस भी फ्री में दिया जा रहा है. यानी आप 90 दिनों तक अपने मोबाइल पर हॉटस्टार के तमाम प्रीमियम कंटेंट को आराम से स्ट्रीम कर सकते हैं. हालांकि ध्यान रखें कि इसमें कॉलिंग या एसएमएस जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं, ये केवल एक डेटा पैक है.

बाकी प्लान्स भी दमदार हैं

अगर आप थोड़े और फायदे के साथ रिचार्ज करना चाहते हैं, तो जियो के पास कई दूसरे प्लान्स भी हैं जो ओटीटी सब्सक्रिप्शन और ढेर सारा डेटा देते हैं.

  • 899 वाला प्लान: इसमें 90 दिनों तक रोज 2GB डेटा + 20GB एक्स्ट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और जियोहॉटस्टार का एक्सेस मिलता है.
  • 1049 रुपये वाला प्लान: 84 दिनों की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा, कुल 168GB डेटा, Sony LIV और ZEE5 जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल है.
  • 1029 रुपये वाला प्लान: इसमें आपको Amazon Prime Lite, JioHotstar, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा का फायदा मिलता है.
  • किसके लिए है ये 100 रुपये वाला प्लान?

अगर आप पहले से किसी जियो प्लान पर हैं और बस ओटीटी एंटरटेनमेंट के लिए छोटा सा ऐड-ऑन पैक चाहते हैं, तो ये 100 रुपये वाला प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट है. न ज्यादा खर्च, न ज्यादा झंझट. बस एक बार रिचार्ज करें और तीन महीने तक हाई-क्वालिटी कंटेंट का मजा लें.

100 रुपये के इन प्लान्स के बारे में भी जान लें 

रिलायंस जियो के अलावा भी कुछ अन्य टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत में डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन वाले शानदार प्लान्स पेश कर रही हैं.  एयरटेल का 100 रुपये वाला डेटा प्लान इसमें एक अच्छा विकल्प है. इस प्लान में 5GB हाई स्पीड डेटा के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar Mobile का एक महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. यह प्लान मौजूदा रिचार्ज पर ऐड-ऑन की तरह काम करता है.

वहीं, Vi यानी वोडाफोन आइडिया भी एक खास ₹95 का डेटा पैक ऑफर कर रहा है. इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा और कुल 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही Sony LIV का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है. जो लोग कम कीमत में ओटीटी कंटेंट और डेटा का कॉम्बो चाहते हैं, उनके लिए ये प्लान्स एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta on CSEAM: सरकार की सख्ती के बाद Meta की सफाई, बताया- बच्चों के यौन शोषण कंटेंट पर क्या की कार्रवाई?
सरकार की सख्ती के बाद Meta की सफाई, बताया- बच्चों के यौन शोषण कंटेंट पर क्या की कार्रवाई?
Best Glass for Mobile : के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
मोबाइल के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget