एक्सप्लोरर

Alexa अब सेलिब्रिटी की आवाज में नहीं करेगी बात, कंपनी ने इस दिलचस्प फीचर को किया बंद

Alexa Feature : कंपनी एलेक्सा में से एक दिलचस्प फीचर रिमूव करने जा रही है. इस फीचर को 2019 में पेश किया गया था. जानिए अमेजन यह कदम क्यों उठा रही है.

Alexa : एलेक्सा अब आपके सवालों का जवाब अमिताभ बच्चन की आवाज में नहीं दे सकेगी. चाहें आप पे भी करें, तब भी एलेक्सा के इस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, क्योंकि अमेजन ने सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को बंद करने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार, कंपनी आने वाले दिनों में वैश्विक स्तर पर फीचर को रिमूव कर देगी. आप किसी भी एलेक्सा संचालित डिवाइस में इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. इस निर्णय के परिणामस्वरूप, अमिताभ बच्चन, सैमुअल एल. जैक्सन, शकील ओ'नील, और मेलिसा मैक्कार्थी की आवाजों को हटा दिया जाएगा.

सेलिब्रिटी वाइस को रिमूव कर रहा अमेजन

द वर्ज को दिए एक बयान में, अमेजन ने प्लेटफॉर्म से सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को हटाने की पुष्टि की है. इसके अलावा, सेलिब्रिटी वाइस की खरीद के लिए धनवापसी का भी आश्वासन दिया है. अमेजन के प्रवक्ता ने द वर्ज को एक बयान में बताया, "तीन साल बाद, हम सेलिब्रिटी आवाजों को बंद कर रहे हैं. ग्राहक सीमित समय के लिए इन आवाजों का इस्तेमाल कर सकेंगे और धनवापसी के लिए हमारी कस्टमर सर्विस टीम से संपर्क कर सकते हैं."

सेलिब्रिटी वॉयस फीचर का इतिहास

2019 में, अमेजन ने विश्व स्तर पर सेलिब्रिटी वॉयस फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की आवाज को एलेक्सा की आवाज के रूप में सेट कर सकते हैं. इस फीचर ने अमेजन के न्यूरल टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल का इस्तेमाल किया, जो आवाज बनाने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करता है. मॉडल ने सेलिब्रिटी की आवाज़ें उत्पन्न कीं. इस फीचर के तहत सैमुअल एल जैक्सन, शैक्विले ओ'नील, मेलिसा मैक्कार्थी, गॉर्डन रामसे और अमिताभ बच्चन जैसी विभिन्न हस्तियों की आवाजें उपलब्ध थीं. 

सेलिब्रिटी वाइस फीचर था पेड

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अमेजन को पे करना होता था. शुरुआती कीमत 1 डॉलर थी. एक डॉलर देकर यूजर्स एलेक्सा की टोन को अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी आवाज में खरीदने और सेट करने में सक्षम थे. यूजर्स इसे समाचार पढ़ने, चुटकुले सुनाने, सवालों के जवाब देने और बहुत कुछ करने के लिए कह सकते थे.

क्यों रिमूव किया फीचर? 

हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि अमेज़न ने सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को हटाने का फैसला क्यों किया है.  अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे यूजर्स सीमित रूप से अपना रहे थे.  कंपनी कथित तौर पर इस सेगमेंट पर फिर से काम कर रही है इसलिए सेलेब्रिटी वॉयस फीचर को हटाना इस री-वर्क का हिस्सा हो सकता है.

यह भी पढ़ें - कहीं AI समाज के लिए वरदान से ज्यादा अभिशाप तो नहीं? CAIS ने क्यों टेक लीडर्स से करवाए हस्ताक्षर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget