एक्सप्लोरर

5G in India: ताबड़तोड़ स्पीड के साथ एयरटेल दे रहा फ्री 5G सेवा, जानें किन शहरों में मिल रही है सुविधा

टेलीकॉम ऑपरेटर ने इस बात की जानकारी दी है कि एयरटेल 5G प्लस इसी 4G सिम पर अवेलेबल होगा जिसको आप पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे संबंधित सभी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है.

Airtel 5G Network in India : भारत में 5जी रॉल आउट के साथ ही एयरटेल ने चरणबद्ध तरीके से अपनी 5G सर्विसेज शुरू कर दी हैं. दूरसंचार ऑपरेटर का एयरटेल 5G प्लस आठ शहरों से 5जी सेवा की शुरुआत कर चुका है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, सिलीगुड़ी, वाराणसी और नागपुर जैसे शहर शामिल हैं. जिन एयरटेल उपयोगकर्ताओं के पास 5G स्मार्टफोन है, वे रोलआउट पूरा होने तक अपने करेंट डाटा प्लान पर ही लेटेस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे.

सभी मेट्रो सिटी में 2023 तक होगी 5जी सेवा

एयरटेल ने अनाउंस किया है कि वह साल 2023 तक भारत के सभी प्रमुख मेट्रो शहरों में अपनी 5G सेवा को लॉन्च करने की प्लानिंग में है. अगर कोई एयरटेल यूजर 5जी नेटवर्क की उपलब्धता चेक करना चाहता है तो वह कंपनी के एयरटेल थैंक्स ऐप से कर सकता है. अगर आपके पास 5जी सक्षम स्मार्टफोन है तो आपको ऐप के जरिए खुद ही इसकी सूचना मिल जाएगी. कंपनी का कहना है कि यूजर्स को 5जी नेटवर्क में वॉयस कॉल क्वालिटी और हाई-स्पीड इंटरनेट को लेकर 4जी से 20 से 30 गुना अधिक स्पीड मिलेगी.

एयरटेल 5G Plus की इंटरनेट स्पीड

Ookla की सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में एयरटेल 5जी प्लस की डाउनलोड स्पीड 197.98 Mbps देखी गई है और मुंबई में 5जी प्लस की डाउनलोड स्पीड 271.07Mbps दर्ज की गई. वाराणसी में 5जी प्लस की डाउनलोड स्पीड सबसे ज्यादा रही यानी 516.57Mbps रही है, वहीं कोलकाता में यह स्पीड मीडियम यानी 33.83Mbps रही है. 

एयरटेल 5G प्लस प्लान की कीमत

टेलीकॉम ऑपरेटर ने इस बात की जानकारी दी है कि एयरटेल 5G प्लस इसी 4G सिम पर अवेलेबल होगा जिसको आप पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं. साथ ही इस बात की भी घोषणा की गई है कि एयरटेल उपयोगकर्ता रोलआउट पूरा होने तक अपने मौजूदा डाटा प्लान पर 5G सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. अतः 5जी सेवाओं का आनंद लेने के लिए कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे. इससे यही बात सामने आती है कि एयरटेल यूजर्स को भारत में 5G सर्विस एक्सेस करने के लिए नया सिम खरीदने की आवश्यकता नहीं है.

इन शहरों में उपलब्ध है एयरटेल 5G प्लस

भारत में 5g नेटवर्क के पेश होने के साथ एयरटेल ने आठ शहरों से अपनी 5G सेवाओं का रोलआउट शुरू कर दिया है. कंपनी की योजना है की साल 2023 तक सभी प्रमुख भारतीय शहरों में 5G सेवाओं को पेश कर दिया जाएगा साथ ही साल 2024 तक पूरे भारत के सभी क्षेत्रों और जिलों में एयरटेल 5G प्लस सेवाएं उपलब्ध होंगी. बता दें की दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के एयरटेल उपयोगकर्ता एयरटेल 5G प्लस सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-

ट्विटर टेकओवर के बाद एलन मस्क का पहला बदलाव, शुरू की डाउनवोट सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget