एक्सप्लोरर

AI से फर्जी आवाज निकालकर कोई आपको बेवकूफ तो नहीं बना रहा? इन 3 तरीकों से पहचानिए

AI Voice Cloning Fraud Alert: आपका कोई पहचान वाला आपको बिना किसी वजह के बार-बार कॉल करे या फिर असमय फोन करे और अजीब व्यवहार में बात करे तो सावधान हो जाएं. हो सकता है कोई आवाज बदलकर आपको फोन कर रहा हो.

AI Voice Cloning: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है. एआई की वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है. इससे जालसाजों के लिए आपके दोस्तों या रिश्तेदारों की आवाज निकालने और निजी जानकारी हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है. ऐसे में आप कुछ तरीकों का इस्तेमाल कर ऐसे धोखाधड़ी करने वालों से बच सकते हैं. आइए, इसे विस्तार से जानते हैं. 

आपका कोई पहचान वाला आपको बिना किसी वजह के बार-बार कॉल करे या फिर असमय फोन करे और अजीब व्यवहार में बात करे तो सावधान हो जाएं. हो सकता है कोई आवाज बदलकर आपको फोन कर रहा हो और इमरजेंसी में पैसे देने की बात कहे. जालसाज अक्सर आप पर जल्द ही कोई निर्णय लेने के लिए दबाव बनाने का प्रयास करेंगे. वो कहेंगे कि आपके कोई दोस्त या रिश्तेदार मुसीबत में हैं और तुरंत पैसे की जरूरत है. 

बोलचाल में दिखेगा फर्क

AI वॉयस क्लोनिंग तकनीक काफी आगे बढ़ गई है. ऐसे में बातचीत के दौरान अगर कॉल करने वाला बिना किसी वजह के रुक रहा है या फिर आपको उसकी आवाज रोबोट जैसी लग रही तो इस पर ध्यान दें. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप किसी वास्तविक व्यक्ति से बात नहीं कर रहे हैं.

पैसे या सीक्रेट डिटेल देने से बचें 

कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे- अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर किसी ऐसे व्यक्ति को न बताएं, जिसे आप नहीं जानते हों. कोई भी व्यक्ति अगर फोन पर आपसे ऐसी जानकारी मांगता है तो सावधान होने की जरूरत है. 

AI वॉयस क्लोनिंग से कैसे बचें?

AI वॉयस क्लोनिंग से बचने का सीधा तरीका ये है कि किसी अनजान नंबर से कॉल आए तो उसे न उठाएं. अगर जरूरी है तो वह व्यक्ति आपको जरूर मैसेज करेगा. इसके अलावा, कॉल करने वाले व्यक्ति की आवाज की पहचान करें और जरूरी डिटेल जल्दबाजी में शेयर करने से बचें. साथ ही अगर कोई जल्दबाजी में पैसे मांगे तो उसकी बात न मानें. कॉल करने वाले से कहें कि आपको इस बारे में सोचने के लिए समय चाहिए.  

ये भी पढ़ें-

सरकार सख्त! नहीं कराया ये काम तो भूल जाइए सिम खरीदना, इन लोगों के लिए बदले नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget