एक्सप्लोरर

2006 में हुआ जिसका मर्डर, 2024 में जिंदा हो गई वो लड़की! AI के जादू से सब हैरान

AI चैटबॉट ने उस लड़की का कैरेक्टर तैयार कर दिया है, जिसका करीब 18 साल पहले मर्डर हुआ था. ये जानकारी मिलते ही परिवार ही हैरान रह गया और नाराजगी भी जाहिर की. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल्स दिन प्रतिदिन एडवांस होते जा रहे हैं. करोड़ों लोग रोजाना इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, इंटरनेट एक्सपर्ट्स इस एआई के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जता रहे हैं. आए दिन एआई टूल्स के गलत इस्तेमाल की भी खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है. दरअसल, एआई चैटबॉट ने उस लड़की का कैरेक्टर तैयार कर दिया है, जिसका करीब 18 साल पहले मर्डर हुआ था. ये जानकारी मिलते ही परिवार ही हैरान रह गया और नाराजगी भी जाहिर की. 

दरअसल, पूरी घटना के बारे में एक सोशल मीडिया यूजर ने Reddit पर जानकारी दी है. यूजर ने बताया कि करीब 18 साल पहले हाई स्कूल सीनियर जेनिफर एन की उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी. इसके बाद जेनिफर के पिता ड्रू क्रेसनेट ने उसके नाम पर एक नॉन प्रॉफिट की शुरुआत की. ये संस्था साल 2006 से किशोरों में डेटिंग के दौरान होने वाली हिंसा के बारे में जागरूकता फैला रहा है. क्रेसनेट को पिछले हफ्ते ही उनकी बेटी के बारे में एक गूगल अलर्ट मिला.

मौत के 18 साल बाद दुनिया में वापस आ गई लड़की

पिता क्रेसनेट को पता चला कि उनकी बेटी मौत के 18 साल बाद दुनिया में वापस आ गई है. एक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट Character.ai ने उनकी बेटी को दोबारा जिंदा कर दिया है. बता दें कि Character.ai सैन-फ्रांसिस्को का एक स्टार्टअप है, जिसने बीते साल गूगल से 2.7 अरब डॉलर की डील की है. अपने बेटी के इस तरह वापस आने से क्रेसनेट को बहुत बुरा लगा. 

लड़की के पिता ने दी ये जानकारी

लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी की फोटो कब और किसने बनाई. उन्हें गूगल अलर्ट से पता चला कि कुछ ऐसा हुआ है. उन्होंने अपनी बेटी से जुड़े नॉन-प्रॉफिट को ट्रैक करने के लिए अलर्ट सेट किया था. 

बता दें कि Character.ai का इस्तेमाल आमतौर पर यूजर्स डिजिटल अवतार जनरेट करने के लिए करते हैं. हालांकि, जेनिफर के मामले में इस बॉट ने इंटरनेट पर मौजूद फोटो इस्तेमाल की. Character.ai ने एक नॉलेजबल और फ्रेंडली एआई कैरेक्टर के तौर पर तस्वीर को जनरेट किया है.

ये भी पढ़ें-

Flipkart पर बिग शॉपिंग उत्सव सेल शुरू, Samsung-Google समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही तगड़ी डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI यूज करने से बढ़ सकता है आपके घर का बिजली बिल, एक्सपर्ट ने दी वॉर्निंग
AI यूज करने से बढ़ सकता है आपके घर का बिजली बिल, एक्सपर्ट ने दी वॉर्निंग
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget