एक्सप्लोरर

सिर्फ DeepSeek ही नहीं, चीन ला रहा और भी दमदार AI मॉडल, इसी साल होंगे लॉन्च

AI मॉडल को लेकर इस साल रेस और तेज होगी. DeepSeek के बाद कई और चीनी कंपनियां इस क्षेत्र में उतरने को तैयार है. इससे अमेरिकी कंपनियों के साथ-साथ चीनी कंपनियों का आपस में भी मुकाबला कड़ा होगा.

कुछ दिन पहले चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने सस्ता AI मॉडल लाकर हलचल मचा दी थी. इससे पहले इस क्षेत्र में अमेरिकी कंपनी OpenAI के ChatGPT का बोलबाला था. अब चीनी कंपनियां उसे चुनौती देने लगी है और इस साल यह मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है. DeepSeek के बाद अब चीन से अन्य कंपनियां भी इस क्षेत्र में अपना जलवा दिखाने को तैयार है. चीनी कंपनियों ने बाकी कंपनियों से अधिक दमदार AI मॉडल लाने की बात कही है.

DeepSeek है महज शुरुआत 

पिछले कुछ सालों से चीनी कंपनियों की प्रगति को देखते हुए DeepSeek को महज शुरुआत माना जा रहा है. DeepSeek की सफलता के बाद अन्य कंपनियां भी इस क्षेत्र में आने को तैयार हैं. इनमें अलीबाबा, बाइटडांस और टेन्सेंट आदि शामिल हैं. ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि इस साल चीनी और अमेरिकी कंपनियों के बीच तो मुकाबला होगा ही, साथ ही चीनी कंपनियां आपस में भी एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेगी.

अलीबाबा ने किया बड़ा दावा

हाल ही में अलीबाबा ने भी Qwen 2.5 नाम से अपना AI मॉडल लॉन्च किया था. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल GPT 4o, मेटा के Llama और DeepSeek के R1 मॉडल को पीछे छोड़ सकता है. 29 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला Qwen 2.5 टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो को भी हैंडल कर सकता है. यानी इसमें आपको AI चैटबॉट, कंटेट जनरेटर और डेटा प्रोसेसिंग के लिए टूल समेत सारी सुविधाएं मिलेंगी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र में मुकाबला कितना कड़ा होने जा रहा है.

भारत भी ला रहा अपना AI मॉडल

हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया था कि भारत इसी साल अपना पहला AI मॉडल तैयार कर लेगा. उन्होंने कहा कि OpenAI के ChatGPT और चीन के DeepSeek की तर्ज पर अपना मॉडल लाएगा और इसे अगले 6-8 महीनों के भीतर लॉन्च किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

क्रिएटर्स की मौज! Instagram पर आने के लिए Meta दे रही 43 लाख रुपये, करने होंगे बस ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget