एक्सप्लोरर

AC यूजर्स हो जाएं सावधान! अब 20°C से नीचे नहीं कर पाएंगे तापमान, सरकार ने तय की नई लिमिट

सरकार ने एयर कंडीशनर के तापमान की सीमा तय करते हुए उसे 20°C से 28°C के बीच रखने का फैसला लिया है. इस कदम से ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

अब तक जब भी गर्मी बर्दाश्त से बाहर होती थी तो AC का रिमोट उठाकर तापमान सीधे 18-20 डिग्री पर सेट कर देना आम बात थी. लेकिन अब ऐसा करना शायद मुमकिन न हो. भारत सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर्स के लिए एक तय तापमान सीमा लागू करने जा रही है. यानी अब AC को मनमर्जी से ज्यादा ठंडा या गर्म नहीं किया जा सकेगा.

अब AC का तापमान 20°C से नीचे नहीं जाएगा

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में ऐलान किया कि भारत में AC के लिए न्यूनतम और अधिकतम तापमान तय किया जाएगा. नए नियम के तहत, एयर कंडीशनर को 20°C से कम ठंडा और 28°C से ज्यादा गर्म नहीं किया जा सकेगा. सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी बड़ा फायदा मिलेगा.

एक्स्ट्रा कूलिंग का जमाना हो जाएगा पुराना?

AC यूजर्स के लिए यह खबर थोड़ा झटका जरूर दे सकती है, क्योंकि अब वो ‘सुपर कूल’ मोड या बहुत ठंडी हवा देने वाले बटन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. 20 डिग्री से नीचे जाने वाले ऑप्शन हटाए जा सकते हैं. यानी अब AC का रिमोट थोड़ा ‘सिंपल’ हो सकता है.

बिजली बिल में होगी मोटी बचत

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के मुताबिक, अगर आप अपने AC का तापमान सिर्फ 1°C बढ़ाते हैं, तो बिजली के बिल में करीब 6% की बचत हो सकती है. कई लोग AC को 20-21 डिग्री पर चलाते हैं, जबकि आदर्श तापमान 24-25 डिग्री माना जाता है. अगर ज्यादा लोग 24 डिग्री को अपनाएं, तो सालाना 20 अरब यूनिट तक बिजली की बचत हो सकती है, जो करीब 10,000 करोड़ रुपये के बराबर है.

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े?

कम तापमान पर AC चलाने से घर के अंदर का माहौल इतना ठंडा हो जाता है कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं. इससे ऊर्जा की बर्बादी और बढ़ जाती है. शोध में यह भी सामने आया है कि 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान अधिकतर लोगों के लिए आरामदायक होता है – खासकर जब कमरे में हवा और नमी का संतुलन बना रहे.

पर्यावरण को मिलेगा फायदा

अगर देश के आधे लोग भी यह बदलाव अपनाएं, तो 10 अरब यूनिट बिजली बचाई जा सकती है और करीब 8.2 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन घटाया जा सकता है. इससे पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

क्या बदलेगा आपका AC यूज़ करने का तरीका?

अब देखना दिलचस्प होगा कि लोग इस बदलाव को कैसे अपनाते हैं. हो सकता है आने वाले समय में नए मॉडल के AC रिमोट से 18-19 डिग्री जैसे विकल्प हट जाएं और 20-28 डिग्री की सीमा ही नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget